Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल : हावड़ा जिले के मंगला हाट में भीषण आग, लाखों की क्षति होने का अनुमान

 
Kolkata : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में आज शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गयी. मंगला हाट पूर्वी भारत में सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाजार में कपड़ों का कारोबार होता है

बाजार में कपड़ों का कारोबार होता है और यहां कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं जो आग में जल गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी. शुरू में दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था. लेकिन बाद में आग बुझाने के लिए दमकल की छह और गाड़ियों को भेजा गया.

आग पर लगभग काबू पा लिया गया 

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है. हावड़ा थाना मंगला हाट के निकट है. पुलिसकर्मियों ने देर रात करीब एक बजे आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचित किया था. आग तेजी से फैल गयी क्योंकि दुकानें बांस और लकड़ी की बनी थी और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े थे. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग करीब 5,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैल गयी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से  पुनर्वास की मांग

हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. आग लगने की खबर के बाद कारोबारी घटनास्थल पहुंचे पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके पुनर्वास की मांग की है. एक कारोबारी ने कहा,‘इससे पहले 1987 में बाजार जलकर नष्ट हो गया था. हमें चीजों को फिर से जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक बार फिर हमने काफी कुछ खो दिया है. मुख्यमंत्री को मामले में दखल देना चाहिए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही