Search

 
 
 

महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान, अजित पवार भाजपा में जायेंगे...नहीं जायेंगे की अटकलें जारी

 
Mumbai : एनसीपी नेता अजित पवार के भाजपा में शामिल होने की अटकलों से महाराष्ट्र की सियासी तापमान चरम पर है. इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत अजित पवार के इर्द-गिर्द घूम रही है.  हालांकि अजित पवार  ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. इससे भी इनकार किया है कि उन्होंने अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई है. इसे भी पढ़ें : Same">https://lagatar.in/hearing-in-sc-regarding-legal-recognition-of-same-sex-marriage/">Same

sex marriage को कानूनी मान्यता देने को लेकर SC में सुनवाई, रोहतगी की सलाह, पति-पत्नी की जगह स्पाउस शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है

अजित पवार को उद्धव ठाकरे का नेतृत्व मान्य नहीं

एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने कहा है कि अजित पवार को उद्धव ठाकरे का नेतृत्व मान्य नहीं है. अजित पवार के साथ कई विधायक एनसीपी से बाहर निकलेंगे. कहा कि अजित पवार ने एनसीपी छोड़ी हम उनका स्वागत करेंगे. संजय के अनुसार नागपुर की सभा में अजित पवार को बोलने नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/yogis-statement-after-atiq-ahmed-murder-case-rule-of-law-in-up-no-mafia-can-threaten-anyone/">अतीक

अहमद हत्‍याकांड के बाद योगी का बयान, यूपी में कानून का राज, कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता

एनसीपी के लगभग 30-40 विधायक अजीत पवार के संपर्क में  

कहा जा रहा है कि एनसीपी के लगभग 30-40 विधायक अजीत पवार के संपर्क में हैं. सभी अजीत पवार के नेतृत्व में भाजपा-शिंदे सरकार में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार एनसीपी से दो तिहाई से अधिक विधायकों ने अपना समर्थन अजीत पवार को दे दिया है. सूत्रों का यहां तक कहना है कि शरद पवार भी केंद्र में मोदी सरकार में शामिल हो सकते हैं.

शरद पवार ने अटकलों को मंगलवार को खारिज कर दिया

जान लें कि एनसीपी सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा है कि 15 दिन में दो बड़े सियासी धमाके होंगे. एक दिल्ली में तो दूसरा महाराष्ट्र की राजनीति में होने वाला है. हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में फैली अटकलों को मंगलवार को खारिज कर दिया.

मीडिया के दिमाग में चर्चा चल रही है, वह हमारे दिमाग में नहीं

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर इलाके में शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि मीडिया के दिमाग में जो चर्चा चल रही है, वह हमारे दिमाग में नहीं चल रही. पवार ने कहा, इन सब पर बात करने का कोई फायदा नहीं है. इन खबरों का कोई मतलब नहीं है. मैं राकांपा और अपने सभी साथियों के बारे में यह कह सकता हूं कि हमारी बस एक सोच है कि पार्टी को मजबूत बनाया जाये और किसी के मन में कोई और विचार नहीं है.

शरद पवार की पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की घटक है

शरद पवार की पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की घटक है, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस भी शामिल हैं. पवार ने मुंबई में राकांपा विधायकों की बैठक बुलाये जाने की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि किसी ने भी ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई है. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा से हाथ नहीं मिलायेगी.

एनसीपी के 20-25 विधायको के जाने से पार्टी नहीं टूटती है

भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले. महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि एनसीपी के 20-25 विधायको के जाने से पार्टी नहीं टूटती है. उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि ईडी या सीबीआई के जरिए एनसीपी नेताओं पर भी दबाव बनाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही