Search

 
 
 

FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 16 में पहुंची कनाडा, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मैच में कनाडा ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है. इस नॉकआउट राउंड में हारने वाली टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. यह राउंड में 5 जुलाई तक होगा, जिसमें 16 मुकाबले होंगे.
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के पहले मैच में कनाडा ने साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई है. इस नॉकआउट राउंड में हारने वाली टीमों का सफर खत्म हो जाएगा. यह राउंड में 5 जुलाई तक होगा, जिसमें 16 मुकाबले होंगे. हर विजेता टीम अगले राउंड यानी प्री क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.

 

मैच का हाल

रविवार को लॉस एंजेल्स में खेले गए कनाडा बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले में दमदार प्रदर्शन जारी रखा. बता दें, साउथ अफ्रीका की टीम भी राउंड ऑफ 32 में पहली बार पहुंची थी. हालांकि, टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और कनाडा से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.


आखिरी क्षण में हुआ गोल

मुकाबले में दोनों टीम गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई. लेकिन दोनों ही टीम 90 मिनट के मैच में कोई गोल नहीं कर सकी. जिसके बाद दोनों टीम को 7 मिनट का स्टॉपेज टाइम दिया गया. इस स्टॉपेज टाइम में कनाडा के स्ट्राइकर स्टीफन यूस्टाक्वियो ने पहला गोल दागा जो मैच का पहला गोल साबित हुआ.

 

इस गोल के साथ ही कनाडा मैच जीत गई. मैच में बॉल पजेशन सबसे ज्यादा कनाडा के पास रही. कनाडा के पास 58 प्रतिशत गेंद रही, जबकि साउथ अफ्रीका के पास 42 प्रतिशत रही. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही