Search

 
 
 

फीफा विश्व कप 2026 का शुभारंभ मैक्सिको सिटी में आज से, विजेता टीम को मिलेंगे 50 मिलियन डालर

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण शकीरा इस होंगी. इसके अलावा बर्ना बॉय, जे बाल्विन, डैनी ओशन, बेलिंडा, लिला डाउन्स, लॉस एंजिलिस अजुलेस और माना  फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे.
 

Mexico City : अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में फीफा विश्व कप 2026 का शुभारंभ आज 11 जून से मैक्सिको सिटी में होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है.

 

टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं.16 शहरों में 104 मैच होंगे. जानकारों का कहना है कि यह सिर्फ एक फुटबॉल टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति, संगीत और वैश्विक एकता का महोत्सव होगा 

 

फीफा विश्व कप 2026 का का उद्घाटन आज 11 जून को मैक्सिको सिटी में होगा. उद्घाटन मुकाबला शुरू होने से पूर्व  रंगारंग समारोह का आयोजन किया जायेगा.

 

समारोह में संगीत-मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण शकीरा होंगी. इसके अलावा बर्ना बॉय, जे बाल्विन, डैनी ओशन, बेलिंडा, लिला डाउन्स, लॉस एंजिलिस अजुलेस और माना  फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे. 

 

फीफा विश्व कप में कुल प्रदर्शन आधारित प्राइज मनी 655 मिलियन डॉलर रखी गयी है.  विजेता को 50 मिलियन डालर, उपविजेता को 33 मिलियन डालर मिलेंगे. तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 29 मिलियन, चौथा स्थान हासिल करने वाली टीम को 27 मिलियन डालर मिलेंगे.

 

इसके अलावा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को 10 मिलियन डॉलर क्वालिफिकेशन राशि प्रदान की जायेगी. साथ ही 2.5 मिलियन डॉलर तैयारी सहायता मिलेगी. अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम को भी लगभग 21.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 205 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही