Search

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन बना विश्व विजेता, अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी, मेसी का जादू नहीं चला

फाइनल मैच में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. अर्जेंटीना की टीम स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पायी. वह एक गोल भी नहीं कर पायी. फेरान टोरेस ने मैच के 106वें मिनट में अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेद दिया. पिछली बार की चैंपियन  टीम अर्जेंटीना देखती रह गयी.
 
New jersey : स्पेन  फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के रोमांच फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर चैंपियन बन गया. अमेरिका के न्यू जर्सी में खेले गये फाइनल में फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर स्पेन को फीफा विश्व कप 2026 का विजेता बना दिया. उसने अर्जेंटीना को 1-0 से मात दे दी.

फाइनल मैच में लियोनल मेसी की अर्जेंटीना कोई करिश्मा नहीं दिखा सकी. अर्जेंटीना की टीम स्पेन के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पायी. वह एक गोल भी नहीं कर पायी. फेरान टोरेस ने मैच के 106वें मिनट में अर्जेंटीना के गोल पोस्ट को भेद दिया. पिछली बार की चैंपियन  टीम अर्जेंटीना देखती रह गयी. 

यह मैच स्पेन के लिए एकतरफा नजर आया. . मैच में अधिककर समय तक गेंद स्पेन के खिलाड़ियों के पास रही.अर्जेंटीना के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी लियोनल मेसी इस मैच में अपना दमखम नहीं दिखा पाये. एस्क्ट्रा टाइम के आखिरी कुछ मिनट में  मेसी एक्टिव नजर आये, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

कहा जा रहा है कि उम्र का प्रभाव या स्पेन के मजबूत  डिफेंस के जिसके अर्जेंटीना के  मेसी का जादू फिका पड़ गया, बता दें की स्पेन की टीम ने दूसरी बार फीफा विश्व कप जीत कर चैंपियन बनी है. पहले साल स्पेन ने इससे 2010 में खिताब जीता था.दिलचस्प बात यह है कि उस साल भी स्पेन  एक्स्ट्रा टाइम में ही चैंपियन बना था.   

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही