Search

 
 
 

सीएसपी संचालक लूट मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, होटल लूटने का प्रयास करने वाला एक अभियुक्त भी धराया

 
होटल लूटने का प्रयास करने वाला एक अभियुक्त को भी पुलिस ने धर दबोचा  Giridih :  जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औरा में सीएसपी संचालक से हुए लूट मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार हो गया है.  आरोपी नूर मोहम्मद के पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक, एक देसी कट्टा और लूटे गये 38 हजार 170 रूपये बरामद किये हैं.  इसके अलावा पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र स्थित यादव होटल में लूट का प्रयास करने के मामले में दूसरे अभियुक्त रामलाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है. वह हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मासुरीतरी का रहने वाला है. रामलाल मरांडी ने अपने अन्य सहयोगियों की भी जानकारी दी है. पुलिस जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लेगी. इस मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले ही दाउद अंसारी नामक के अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया था.  उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर दी.

सीएसपी संचालक लूट मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस 

बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के औरा स्थित अरगडीहा गेल ऑफिस के समीप से बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर दो लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था. एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि लूट की घटना के बाद बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. इनमें मुबारक हुसैन, जासिम अंसारी, अल्ताफ रजा और जावेद अख्तर शामिल हैं. वहीं अब पुलिस ने लूटकांड के पांचवां आरोपी नूर मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही