हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग में कामकाज प्रभावित
झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम कर्मचारी संघ की प्रदेश महासचिव वीणा सिंह ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए भी हमलोग जन स्वास्थ्य कल्याण का काम कर रहे हैं. धरना स्थल पर ही 150 लोगों की शुगर और बीपी जांच की गयी. कहा कि स्वास्थ्य विभाग का नेशनल प्रोग्राम हड़ताल के कारण पूरी तरह से ठप है. कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी प्रभावित है. लेकिन सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है, ना ही हम कर्मचारियों की सुध ली जा रही है.आंदोलनरत को इन्होंने दिया अपना समर्थन
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष महेश सिंह, गोपाल शरण सिंह, ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष उमा काबरा, उपेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, बहामानी हेंब्रम ने अनुबंध कर्मियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. संभा को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि आप अपनी एकता को बनाए रखें.रविवार को कचहरी चौक तक बनाएंगे मानव श्रृंखला
झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी ने कहा कि रविवार को राजभवन से कचहरी चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे. इसी दिन शाम को पांच बजे कैंडल मार्च निकाल कर कोरोना काल में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे. इसे भी पढ़ें – 3">https://lagatar.in/after-3-months-and-23-days-the-last-rites-of-the-newly-married-woman-were-removed-from-the-grave-know-what-is-the-whole-matter/">3माह 23 दिन बाद कब्र से निकाल नवविवाहिता का किया गया अंतिम संस्कार, जानिये क्या पूरा मामला [wpse_comments_template]

Leave a Comment