Khunti: खूंटी के कर्रा क्षेत्र के तुमना मैदान में प्रतिज्ञा संस्था के द्वारा रविवार को मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें सीजन की शुरुआत हुई. उद्घाटन मैच में कुल 8 टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए. बारिश के बीच दर्शकों ने भी मैचों के खूब आनंद उठाया. अगले सवा महीने के सफर में इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें खेल रही हैं. प्रत्येक टीम में 15 माताएं हिस्सा लेती हैं, तो कुल 480 माताएं इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं. रांची और खूंटी से खेल रहे 32 टीम न सिर्फ मैच खेल रही हैं बल्कि मैच के पूर्व इस साल किशोरी प्रजनन स्वास्थ्य, लिंग आधारित हिंसा और परिवार नियोजन के इर्द गिर्द कार्य भी करके आई हैं. एक मजेदार प्रकरण में इस वर्ष प्रत्येक उस टीम को मैच के पहले ही एक एडवांस गोल प्राप्त हो जाएगा जो तीनों कार्यों को पूरा कर लेगा. ऐसा नियम इन विषयों पर माताओं द्वारा कार्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है. रविवार को खेले गए मैचों के परिणाम -जागृति महिला फुटबॉल टीम ने सिरका, खूंटी को 2- 0 से हराया. मदर ऑफ द मैच - लिलोनी सांगा (ज्योति महिला क्लब) -जुही महिला फुटबॉल टीम, दिगादोन, खूंटी ने जागो महिला क्लब, चंदापारा, खूंटी को 4- 3 से हराया. मदर ऑफ द मैच - रुबीना कच्छप (जुही महिला फुटबॉल टीम) -महिला फुटबॉल क्लब, तुमना, खूंटी ने गुलाब टीम, चलडान्दू, खूंटी को 2- 1 से मात दी. मदर ऑफ द मैच - अनिता होरो (महिला फुटबॉल क्लब) -आदिवासी महिला मंडल, चांपी, खूंटी ने माता फुटबॉल टीम, घुन्सुली 2, खूंटी को 2- 0 से हराया. मदर ऑफ द मैच - मिला धान (आदिवासी महिला मंडल, चांपी) इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल
गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया [wpse_comments_template]
खूंटी: मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का पांचवां सीजन शुरू
Leave a Comment