Search

 
 
 

रिम्स में डॉक्टर और परिजनों के बीच मारपीट, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

 
Ranchi :  झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में आये दिन डॉक्टर और परिजनों के बीच मारपीट की घटना सामने आती  है. मंगलवार देर रात भी रिम्स में डॉक्टर और परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई है. दरअसल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल को परिजन रिम्स लेकर आये थे. लेकिन डॉक्टर इलाज करने में कर रहे थे. जिसको लेकर  मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच कहा सुनी हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक आ गयी. मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही