Search

 
 
 

लोहरदगा: धान मिसाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कार्रवाई की मांग

 
Lohardaga: बीते 14 नवंबर गुरुवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र अंतर्गत बसार टोली में धान मिसाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं अन्य आरोप लगाया गया है. यहां पर शिक्षक दंपति की ओर से थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की बारीकि से जांच पड़ताल करने और उचित कार्रवाई करने की मांग रखी गई है. इधर सरकारी शिक्षक विनोद राम और अनिल राम का कहना है कि बगल के रहने वाली सुरेश साहू की पत्नी मुन्नी देवी हमेशा हमारे परिवार वालों को झूठे केस में फंसा देने और नौकरी खा जाने की धमकी देते आई है. इन दोनों भाईयों ने बताया कि धान मिसाई के दौरान हम दोनों भाइयों और हमारे परिवार वालों के द्वारा किसी तरह का उनके साथ मारपीट या फिर अश्लील हरकतें नहीं किए हैं. कहा कि इसके बावजूद झूठा आरोप लगाकर हमारे परिवार वालों को फंसाने और बदनाम करने की साज़िश रची गई है. इन भाइयों ने लोहरदगा सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है. इधर शिक्षक अनिल राम की पत्नी ने कहा कि बीते गुरुवार को हमारे घर के पीछे ट्रैक्टर ड्रेसिंग मशीन से मुन्नी देवी के द्वारा धान मिसाई किया जा रहा था. उसकी गंदगी हमारे घर के छत और परिसर में जमा हो रही थी. इसकी शिकायत की तो वे लोग मारपीट करने लगे. इस बात पर सुरेश साहू और उसकी पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र सोनू कुमार साहू, बालमईत देवी, प्रदीप साहू, रानी कुमारी और प्रदीप की पत्नी सुनैन कुमारी सभी मारपीट किये. वहीं नेहा कुमारी, राम प्रसाद राम, अनीता देवी समेत अन्य पड़ोसियों ने बताया कि शिक्षक विनोद और अनिल एवं उनके परिवार वालों की कोई ग़लती नहीं है. बेवजह मुन्नी देवी साजिश रचकर फंसाने का कार्य कर रही है. ये लोग सरल स्वभाव के हैं. इसे भी पढ़ें - हिंदुओं">https://lagatar.in/kharge-is-inciting-people-against-hindus-this-is-an-open-call-for-violence-bjp/">हिंदुओं

के खिलाफ लोगों को भड़का रहे खड़गे, यह हिंसा का खुला आह्वान :  भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही