Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोपालगंज: दो पक्षों में मारपीट, महिला की मौत

Gopalganj: खेत में बकरी जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला की मौत हो गई. घटना जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव की है. जहां दो पक्षों के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई. इस घटना में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान शिवराजपुर गांव निवासी दिवंगत विद्या कुशवाहा की पत्नी रामवती देवी (49) के रूप में की गई है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, शिवराजपुर गांव निवासी मृतका रामवती देवी की बकरी उसके पाटीदार राम अयोध्या कुशवाहा के खेत में चली गई थी. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई. फिर मारपीट होने लगी.
मृतका के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने महिला पर लात और घूंसे से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खेत में बकरी चले जाने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हुआ था. इसी बीच एक महिला की मौत हो गई है. प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है. फिलहाल परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें - वायुसेना">https://lagatar.in/air-force-chief-vr-choudhary-said-modern-era-war-is-not-limited-only-to-the-battlefield/">वायुसेना

प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, आधुनिक युग का युद्ध सिर्फ लड़ाई के मैदान तक सीमित नहीं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही