Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन विवाद में मारपीट, घायल की हुई मौत

Hazaribagh : हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित नगवां में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत हो गई. नौ अप्रैल को मारपीट में घायल होने के बाद नगवां निवासी देवकी राम (50) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के क्रम में मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि नौ अप्रैल को जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी प्रदीप राम और मनोज राम के साथ मारपीट हुई थी. इसमें देवकी राम घायल हो गया था. परिजनों ने यह भी कहा कि मारपीट के समय ही थाने को खबर की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. आवेदन भी दिया गया है, पर अब तक उस पर संज्ञान नहीं लिया गया है. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-bepani-get-treated-for-rs-5-patients-quench-their-thirst-for-rs-100/">रिम्स

बेपानी : 5 रुपये में इलाज कराते हैं, 100 रुपये में प्यास बुझाते हैं मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही