Search

डॉ राजकुमार की तरह लड़ाई लड़ें और झारखंड को लूटने से बचाएः बाबूलाल

Ranchi:  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य के सभी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों से मेरा निवेदन है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी सरकार के पापों में सहभागी बनने से बेहतर है डॉ राजकुमार की तरह लड़ाई लड़ें और झारखंड को लूटने से बचाएं. शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के दबाव में करोड़ों रुपये के अवैध भुगतान से इनकार करने पर रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को हटाने के हेमंत सरकार के फैसले पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाकर हेमंत सरकार के मुंह पर करारा तमाचा मारा है.हाईकोर्ट के इस फैसले से हेमंत सरकार द्वारा रिम्स जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्था को अपने लूट का चारागाह बनाने की साजिश भी बेनकाब हुई है.   सीबीआइ जांच की मांग : बाबूलाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री से मैं एक बार फिर अनुरोध करता हूं कि अनुचित भुगतान करने का दबाव नहीं मानने के चलते रिम्स निदेशक को हटाने के इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दें घोटाले के लिये अधिकारियों पर ग़लत काम कराने का दबाव डालने वाले ऐसे मंत्री को कान पकड़ कर मंत्रिमंडल से बाहर करें। अन्यथा ऐसे घोटाले आगे फिर से आपके गले का फांस बनेंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//