Lucknow : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आज शनिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर दो घंटे तक भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा लेंडिंग प्रैक्टिस किये जाने की सूचना है. खबरों के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की 3.5 किलोमीटर लंबी एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया. अभ्यास के समय उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 12 किमी का रास्ता बंद करके रूट डायवर्ट किया था. कार्यक्रम में डीएम, एसपी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत भाजपा नेताओं ने शिरकत की .
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें पहली बार 2021 में फाइटर प्लेन का टच एंड गो का कार्यक्रम हुआ था
बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की एयर स्ट्रिप पर पहली बार 2021 में फाइटर प्लेन का टच एंड गो का कार्यक्रम हुआ था. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कुरेभार स्थित अरवल किरी करवत में यह एयर शो हुआ. एयरशो से पहले एयर स्ट्रिप का निरीक्षण वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने किया. जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के अधिकारी 9 जून को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे थे. इस क्रम में पांच किलोमीटर का क्षेत्र हवाई स्ट्रिप से अलग कर दिया गया. साथ ही एयर शो के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 12 किमी का रास्ता डायवर्ट किया गया. बताया गया कि जगह-जगह डिवाइडर लगाये गये थे. पूरा रास्ता 25 जून की रात से खोल दिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment