Search

 
 
 

चान्हो के सोंस स्कूल में छात्रों के बीच मारपीट, कई घायल

 
Ranchi : चान्हो स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल सोंस में बुधवार को 9वीं की छात्रा को मॉनिटर द्वारा पुस्तक से मारने पर बवाल मच गया. इसको लेकर 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रंजय कुमार ने दोनों गुटों के छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया. वहीं घायलों का इलाज चान्हो सीएचसी में कराया गया है. विद्यार्थियों का कहना है कि बुधवार की सुबह बेंच पर आपत्तिजनक शब्द लिखा गया था. इसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे. बीपीओ इम्तियाज ने बताया कि शिक्षकों और प्रधानाध्यापक की लापरवाही से दो कक्षा के छात्रों के बीच झड़प हुई. इसे भी पढ़ें – पूर्वी">https://lagatar.in/eastern-region-junior-national-athletics-championship-jharkhand-overall-runner-up-with-total-66-medals-including-23-gold/">पूर्वी

क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 23 स्वर्ण समेत कुल 66 पदक के साथ झारखंड ओवरऑल उपविजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही