Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोंदलपुरा खनन परियोजना को लेकर ग्रामसभा में मारपीट, कई घायल, हजारीबाग रेफर

Advertisement
Advertisement

गोंदलपुरा प्रोजेक्ट से झारखंड सरकार को हर साल मिलेगा 600 करोड़ रुपये का राजस्व

Barkagaon (Hazaribagh) : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को कोयला मंत्रालय द्वारा आवंटित गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना के लिए शुक्रवार को हजारीबाग जिला प्रशासन ने महुगाई कला पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया. इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइजेज (क्रेडल) के सलाहकारों ने परियोजना के भू-अर्जन के कारण होने वाले संभावित विस्थापन और परिवारों के लिए बनी पुनर्वास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. खान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अदाणी इंटरप्राइजेज के गोंदलपुरा खनन परियोजना के शुरू होने से राज्य सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व हर साल मिलेगा. इसके अलावा हजारीबाग जिले में पांच से दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. यहां कोयला खनन शुरू होने से अवैध कोयले की तस्करी पर भी लगाम लगेगी. इस बातों का कुछ ग्रामीणों ने समर्थन किया तो कुछ ने इसका विरोध शुरू कर दिया. कंपनी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

कुछ ने किया विरोध तो कुछ ने समर्थन

ग्राम सभा के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर ग्रामीण महिला-पुरुष ने विरोध में नारेबाजी की. वहीं कुछ लोगों के द्वारा परियोजना के समर्थन में नारे भी लगाए गए. मौके पर दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, सीआई अनुज कुमार, राजस्व कर्मी आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी विनोद तिर्की, अभय कुमार आदि मौजूद थे. सभी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, मगर नाराज ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हुये.

कंपनी समर्थक और ग्रामीणों में मारपीट

इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने कोल खनन परियोजना गोंदलपुरा आवंटन रद्द करो और 2 फरवरी 2024 को महुगाई कला पंचायत भवन में होने वाले लोक सुनवाई रद्द करो के नारे लगाने लगे. इसी बीच कंपनी के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई. इसमें कंपनी के समर्थक प्रभादेवी पति अनिल महतो, कुंती देवी पति नेत्र लाल भैया, रेणु देवी पति मिथिलेश महतो और अनिल महतो पिता सुरेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. इस संबंध में कंपनी की ओर से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. इसे भी पढ़ें : 3">https://lagatar.in/transfer-of-346-inspectors-posted-in-same-district-for-3-years/">3

साल से एक ही जिले में पदस्थापित 346 इंस्पेक्टर का तबादला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही