Search

 
 
 

वाहन जांच के नाम पर मारपीट उचित नहीं : जिप उपाध्यक्ष

 
Balumath (Latehar):  जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने वाहन जांच के नाम पर लोगों के साथ मारपीट व अन्य ज्यादती की कड़े शब्दो मे निंदा की है. उन्होने कहा कि लातेहार जिले में विगत दिनों से वाहन व हेलमेट जांच अभियान पूरे जिले में तत्परता से चलाया जा रहा है. यह सही बात है कि लोगों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनना चाहिये. सड़क दुर्घटनाओं में ऐसा प्रायः देखा जाता है कि हेलमेट नहीं रहने के कारण कई बार दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाता है या उसकी मृत्यु हो जाती है. लेकिन पुलिस के द्वारा कई लोगों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इससे जहां एक और पुलिस की छवि खराब हो रही है और यह कानूनी दृष्टिकोण से भी गलत है. ऑन द स्पॉट चालान की व्यवस्था नहीं रहने के कारण मोटरसाइकिल चालकों को कई दिनों तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इसे भी संवेदनशीलता के साथ ध्यान में रखने की आवश्यकता है. उन्होने ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें-राजगंज">https://lagatar.in/rajganj-more-than-100-tonnes-of-illegally-stored-coal-seized/">राजगंज

: अवैध रूप से भंडारित 100 टन से अधिक कोयला जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही