Search

 
 
 

FIH HOCKEY : जर्मनी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, आखिरी लीग मैच में चेक रिपब्लिक को 10-0 से रौंदा

 
Ranchi : एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में जर्मनी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. आखिरी लीग मैच में चेक रिपब्लिक को 10-0 से मात दी. जर्मनी की टीम 3 मैच में 2 जीती. एक भी मैच में टीम को हार नहीं मिली. वहीं एक मैच डॉ रहा, 7 प्वाइंट के साथ जर्मनी टीम पूल ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. मंगलवार को जर्मनी और चेक रिपब्लिक के बीच खेले गए एकतरफा मुकाबले में जर्मनी ने जीत दर्ज की. जर्मनी ने एक के बाद एक 9 गोल दागे. चेक रिपब्लिक की टीम पूरे मुकाबले में पिछड़ती हुई दिखी. चेक की टीम जर्मनी से गेंद हासिल करने के लिए जूझती दिखी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-pasted-advertisement-on-the-house-of-absconding-under-secretary/">रांची

: फरार चल रहे अवर सचिव के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

जर्मनी के लिए गोल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JERMANI1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनजा जिमरमैन ने 3 गोल, जीते फ्लेसचुट्ज ने 2, चार्लोट स्टेपनहोर्स्ट ने 2, कप्तान नाइक लेरेंज, सेसिल पीपर और सेलिन ओरूज ने 1-1 गोल किए. इस मुकबले में जर्मनी को 15 पेनाल्टी कॉर्नर मिले. जिसमें 3 को गोल में तब्दील कर पाए. जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 5 फील्ड गोल दागे, वहीं 2 गोल टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक से किया. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/criminals-looted-rs-30-lakh-at-gunpoint-in-a-bus-coming-from-kolkata-to-ranchi/">कोलकाता

से रांची आ रही बस में अपराधियों ने हथियार के बल पर 30 लाख लूटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही