Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

FIH Hockey : भारत को सेमीफाइनल जीत के लिए इटली पर बड़ी जीत की दरकार

Advertisement
Advertisement
Shubham Kishore Ranchi : रांची में खेले जा रही एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को इटली पर बड़ी जीत की दरकार है. विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पूल बी के अपने पहले मैच में 12वें रैंकिंग वाले अमेरिका से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से मात देकर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा. मंगलवार को भारत के सामने इटली की टीम होगी. कम रैंकिंग वाली इटली टीम पर बड़ी जीत दर्ज करके भारत एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी. एशियाई खेलों के जरिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम के पास इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है. इसे भी पढ़ें - 6">https://lagatar.in/maharaja-madra-munda-football-champion-trophy-from-6th-february-winner-will-get-prize-of-rs-2-5-lakh/">6

फरवरी से महाराजा मदरा मुंडा फुटबॉल चैंपियन ट्रॉफी, विजेता को मिलेगा 2.5 लाख का पुरस्कार

अमेरिका पूल बी में शीर्ष पर है

अमेरिका दो मैच में जीत दर्ज करके पूल बी में शीर्ष पर है, जबकि भारत और न्यूजीलैंड के तीन-तीन अंक हैं. गोल अंतर में हालांकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पीछे है. ऐसी स्थिति में भारत को विश्व में 20वें नंबर की इटली की टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. दोनों पूल से पहले दो स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. भारत के लिए यह फायदे की बात है कि उसे अपना मैच अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के बाद खेलना है. इससे उसके सामने तस्वीर स्पष्ट होगी कि उसे कितने अंतर से जीत दर्ज करनी है.

भारतीय टीम जीत बरकरार रखने की कोशिश करेगी

सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम इटली के खिलाफ अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रक्षा पंक्ति, मध्य पंक्ति और अग्रिम पंक्ति में शानदार तालमेल दिखाया. कोच यानेक शोपमैन को उम्मीद रहेगी कि टीम अगले मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेगी. भारत की सबसे बड़ी समस्या पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाना है. उसने दो मैच में अभी तक 13 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए हैं. लेकिन उनमें से केवल एक बार ही गोल कर पाया. इटली ने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और वह क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गया है. लेकिन उसकी टीम भारत की राह में रोड़ा बन सकती है और इसलिए सविता पूनिया की टीम अपने इस प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी. भारतीय कोच शोपमैन ने अपने खिलाड़ियों को इटली से सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा, यह मैच कड़ा हो सकता है क्योंकि इटली की टीम भी अर्जेंटीना की तरह साहसिक खेल खेलती है. हमें धैर्य बनाए रखना होगा. हमें हर हाल में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलना होगा. इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी.

पूल बी

यूएसए 2 मैच, 2 जीत, 0 हार, 6 प्वाइंट, 3 गोल किए, 0 गोल खाए, गोल अंतर 3 न्यूजीलैंड 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 3 प्वाइंट, 4 गोल किए, 3 गोल खाए, गोल अंतर 1 भारत 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 3 प्वाइंट, 3 गोल किए, 2 गोल खाए, गोल अंतर 1 इटली 2 मैच, 0 जीत, 2 हार, 0 प्वाइंट, 0 गोल किए, 5 गोल खाए, गोल अंतर -5

पूल ए

जर्मनी 2 मैच, 1 जीत, 0 हार, डॉ 1, 4 प्वाइंट, 4 गोल किए, 1 गोल खाए, गोल अंतर 3 जापान 2 मैच, 1 जीत, 0 हार, डॉ 1, 4 प्वाइंट, 3 गोल किए, 1 गोल खाए, गोल अंतर 2 चिली 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, डॉ 0, 3 प्वाइंट, 6 गोल किए, 3 गोल खाए, गोल अंतर 3 चेक रिपब्लिक 2 मैच, 0 जीत, 2 हार, डॉ 0, 0 प्वाइंट, 0 गोल किए, 8 गोल खाए, गोल अंतर -8 इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-seven-people-involved-in-illegal-lottery-business-arrested-action-taken-on-the-instructions-of-dig/">हजारीबाग:

अवैध लॉटरी में शामिल 7 धंधेबाज गिरफ्तार, DIG के निर्देश पर कार्रवाई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही