Search

 
 
 

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : इटली ने चिली को शूटआउट में हराया

 
Ranchi :   एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में गुरुवार को 5वें से 8वें स्थान में जगह बनाने के लिए मुकाबले की शुरुआत हुई. पहला मुकाबला इटली और चिली के बीच खेला गया. जिसमें इटली ने शूटआउट में चिली को 2-1 से मात दी. शुरुआत में चिली ने आक्रामक खेल खेला. पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में चिली की फर्नांडा ताला ने इटली की डिफेंस को भेदकर फील्ड गोलकर 1-0 की लीड ली. इटली ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लगातार 2 गोल दाग मैच को अपने पाले में लाने की कोशिश की. इटली के लिए पहला गोल (फील्ड गोल) एंटोनेला ब्रुनी ने 20वें मिनट में किया. वहीं 24वें मिनट में चिली की डिफेंस को छकाते हुए फेडेरिका कार्टा ने गोल किया. चिली की पाउला वाल्डीविया ने मुकाबले के 53वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट खेला गया. जिसमें चिली ने 1 और इटली ने 2 गोल कर मुकाबले में जीत दर्ज की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/0a494af3-4eef-4981-9476-0ca95b14aedd.jpeg"

alt="" width="1600" height="1445" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/cdb08af5-6ffb-4b46-be1f-21a1778b2b76.jpeg"

alt="" width="1280" height="1088" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही