Search

 
 
 

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू साइन

 
Ranchi :   राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता को लेकर गुरूवार को झारखंड सरकार और हॉकी इंडिया के बीच एमओयू साइन हुआ. झारखंड की ओर से हॉकी इंडिया को 5 करोड़ (स्पॉन्सरशिप) का चेक सौंपा गया. मौके पर झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर खेल सचिव मनोज कुमार और  खेल निदेशक सुशांत गौरव मौजूद रहे. वहीं हॉकी झारखंड की ओर से हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन समेत अन्य अधिकारी और भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मौजूद रहीं. [caption id="attachment_827976" align="aligncenter" width="2560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/stadium-10_604-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1708" />  [/caption]

हॉकी इंडिया के महासचिव ने आभार व्यक्त किया

एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर के बाद हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है. यह भारत में हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में हमारी सामूहिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. उन्होंने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. भोला नाथ सिंह ने एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम को टूर्नामेंट की मेजबानी देने के लिए आभार व्यक्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/adi966_244-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1433" />

सफल आयोजन के लिए पूरा सहयोग करेंगे- मनोज कुमार

खेल सचिव मनोज कुमार ने कहा कि एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 से जुड़ने पर गर्व है. यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो खेल भावना को दर्शाता है.  झारखंड इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा है. कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने झारखंड को मेजबानी देने के लिए हॉकी इंडिया का आभार जताया. साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही. कहा कि सुरक्षा से लेकर सफाई तक सभी सुविधाएं मुहैया की जायेंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/adi959_744-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1355" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही