Search

 
 
 

FIH HOCKEY : सेमीफाइनल में जीतकर यूएसए ने कराया पेरिस ओलंपिक का टिकट

 
Ranchi : एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के रांची में खेले जा रहे मुकाबले में यूएसए ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया. गुरुवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में यूएसए ने जापान को 2-1 से मात दी. मुकाबले में पहला हॉफ बराबरी पर रहने के बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया. मुकाबले का पहला गोल जापान ने किया. 38वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को अमीरू शिमादा ने गोल कर जापान को 1-0 की लीड दिलाई. यूएसए ने वापसी करते हुए 52वें मिनट में गोल किया. यूएसए की कप्तान एश्ले हॉफमैन ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर स्कोर को 1-1 किया. वहीं 55 वें मिनट में यूएसए ने एक और गोल दागकर 2-1 की लीड बना ली. 55 वें मिनट में अबिगेल तमेर ने पेनाल्टी को गोल में तपदीप किया और मुकाबले में जीत दिलाई. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ajsu-submitted-memorandum-welfare-secretary-due-to-not-getting-post-matric-scholarship/">रांची

: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति नहीं मिलने से आजसू ने कल्याण सचिव को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही