Search

 
 
 

FIH: जीत से उत्साहित दिखी भारतीय टीम, प्लेयर्स ने कहा, प्रेशर के बीच हमने हॉकी खेली

 
Ranchi: एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दे दी. इसके बाद भारतीय टीम के कोच और खिलाड़ी जीत को लेकर उत्साहित दिखे. कोच जेनेके यानेके शॉपमैन ने कहा शनिवार की हार के बाद आज टीम पर बहुत प्रेशर था. मैंने टीम को कहा आज बस अपनी हॉकी खेलनी है. टीम की खिलाडियों में स्ट्रेंथ दिखी. पूरी टीम ने बेहतर खेला. सभी ने जीत के लिए पूरा एफर्ट लगाया. इसे पढ़ें- ">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-points-pistol-at-villagers-for-protesting-against-blasting-in-katras-altercation-ensues/">

 धनबाद : ब्लास्टिंग का विरोध करने पर जवान ने ग्रामीणों पर तानी पिस्तौल, नोकझोंक
वहीं भारतीय टीम की कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि आज के मैच को लेकर पूरी टीम पर बहुत प्रेशर था, लेकिन आज हमने अपनी हॉकी खेली. पूरी टीम ने इस जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे ने कहा की दर्शकों ने पूरा सपोर्ट किया. बहुत प्रेशर वाला मैच था. अगले मैच में भी अपनी जीत को जारी रखने पर फोकस करेंगे. वहीं उदिता ने कहा कि मुझे जन्मदिन का बेहतरीन गिफ्ट मिला है. जैसा टीम ने निर्णय लिया था, वैसा ही सभी ने किया. शनिवार और आज की गलतियों से सीख लेते हुए आगे के मैच में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें- सोनाहातू">https://lagatar.in/man-injured-in-elephant-attack-dies-in-sonahatus-gadadih-4-people-lost-their-lives-within-a-month/">सोनाहातू

के गाड़ाडीह में हाथी के हमले से घायल व्यक्ति की मौत, एक माह के अंदर 4 लोगों की ली जान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही