Search

 
 
 

FIH महिला हॉकी : चिली को पहली जीत, चेक रिपब्लिक के खिलाफ दागे 6 गोल

 
Ranchi : रांची में खेले जा रहे एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में चिली ने पहली जीत दर्ज की. रविवार को मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में चिली ने गोल की झड़ी लगा दी. चेक रिपब्लिक के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की. चिली की कप्तान मनुएला उरोज ने शानदार 2 फील्ड गोल किए. पहले क्वार्टर में 0-0 की बराबरी के बाद दूसरे क्वार्टर से चिली ने आक्रामक खेल खेला और चेक रिपब्लिक को वापसी का मौका ही नहीं दिया. मुकाबले का पहला गोल डी लास हेरास कंज्यूलो ने फील्ड गोल के रूप में 17 वें मिनट में किया. दूसरा गोल 36 वें मिनट में कप्तान मनुएला ने चेक रिपब्लिक की डिफेंस में सेंध लगाकर फील्ड गोल दागा. 38 वें मिनट में कैमिला कैरम ने पेनाल्टी को गोल में बदला. 44 वें मिनट में एंटोनिया मोरालेस ने पेनाल्टी को गोल में बदला. 47 वें मिनट में कप्तान मनुएला ने एक और फील्ड गोल कर लीड को 5-0 किया. मुकाबले में 58वें मिनट में मारिया मालदोनाडो ने आखिरी गोल कर 6-0 से बड़ी जीत दर्ज की. चिली की कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें -अवैध">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-vinod-singh-tomorrow-in-illegal-mining-case/">अवैध

खनन केस : विनोद सिंह से ईडी 15 जनवरी को करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही