Search

 
 
 

FIH महिला हॉकी : यूएसए की लगातार दूसरी जीत, इटली को 2-0 से हराया

 
Ranchi : एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में यूएसए ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में भारत को हराने के बाद दूसरे मैच में इटली को 2-0 से हराकर पूल बी में टॉप पर पहुंच गई. मुकाबले के शुरुआत से यूएसए की टीम हावी रही. मैच का पहला गोल 20 वें मिनट में आया. यूएसए की एश्ले सेस्सा ने इटली के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया. दूसरा गोल यूएसए की कप्तान एश्ले हॉफमैन ने किया. 48 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को उन्होंने गोल में तपदील किया. पूरे मैच में यूएसए को 8 और इटली को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले. इसे भी पढ़ें -शीतलहर">https://lagatar.in/jharkhand-in-the-grip-of-cold-wave-minimum-temperature-reached-4-8/">शीतलहर

की चपेट में झारखंड, 4.8 पहुंचा न्यूनतम तापमान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही