Search

 
 
 

झारखंड के 9 जिलों में 10-25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

 
Ranchi : राज्य सरकार लिंफेंटिक फाइलेरिया (हाथी पांव) के उन्मूलन की दिशा में काम कर रही है. इसी कड़ी में 10 अगस्त से 25 अगस्त तक झारखंड के 9 फाइलेरिया प्रभावित जिले (हजारीबाग, चतरा, पलामू, लातेहार, दुमका, गोड्डा, सरायकेला, जामताड़ा और पश्चिमी सिंहभूम) में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा. इसके तहत वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 9 जिलों के भीबीडी पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी, सलाहकार, मलेरिया निरीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षित कर्मियों के सामने दी जाएगी एमडीए की दवा

डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एमडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया रोग की दवा प्रशिक्षित कर्मियों के सामने ही लाभार्थियों को दें. फाइलेरिया का उन्मूलन करना राज्य की प्राथमिकता है. साथ ही समाज के लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है. 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा दिया जाना गया.

राज्य के 54172 लोगों को लिम्फेडिमा

डॉ. सिंह ने कहा कि अप्रैल 2023 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में लिम्फेडिमा (अंगों में सूजन) के लगभग 54172 मरीज़ हैं. वहीं हाइड्रोसील के 40561 मरीज़ हैं. जिनमें से 23443 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्य सरकार की एंटोमोलोजी की परामर्शदात्री सज्ञा सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी समन्वयक डॉ. अभिषेक पॉल ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज के प्रतिनिधि अनुज घोष समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – बेरमो">https://lagatar.in/bermo-baby-devi-reached-phusro-after-swearing-in-warmly-welcomed-by-jmm-workers/">बेरमो

: शपथ ग्रहण के बाद बेबी देवी पहुंची फुसरो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही