Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह जिले के 26.52 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा- सिविल सर्जन

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले विशेष अभियान में जिले के 2652139 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. 10 फरवरी को 2695 बूथ पर दवा खिलाई जाएगी. इसके बाद 11 से 25 तक सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व वॉलेंटियर्स घर-घर जाकर खुराक देंगे. सिविल सर्जन गुरुवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कहा कि अभियान में 5390 दवा प्रशासक दवा सेवन कराने के लिए कार्य करेंगे. अभियान की मॉनिटरिंग प्रखंड स्तर पर 521 व जिला स्तर पर 8 पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी. विशेष परिस्थिति के लिए रैपिड रिस्पॉन्डिंग टीम का भी गठन किया गया है. उन्होंने लोगों को आगाह किया कि दवा का सेवन स्वास्थ्य विभाग की टीम की उपस्थिति में ही करें. फिलहाल जिले में 1620 फाइलेरिया के मरीज हैं. वर्ष 2027 तक देश को फाइलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है.

एक साल से कम के बच्चों को नहीं दी जाएगी खुराक

सिविल सर्जन ने बताया कि एक साल से कम उम्र के बच्चों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की खुराक नहीं दी जाएगी. एक से दो वर्ष के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली पानी में घोलकर दी जाएगी. वहीं 2 से 5 वर्ष के बच्चों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की एक-एक गोली दी जाएगी. 6 से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की दो व एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन और एल्बेंडाजोल की एक गोली खिलाई जाएगी. गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार लोगों को खुराक नहीं दी जाएगी. यह भी पढ़ें : केंद्र">https://lagatar.in/central-governments-decision-free-movement-system-between-india-and-myanmar-ends/">केंद्र

सरकार का निर्णय, भारत और म्यांमार के बीच फ्री आवाजाही व्यवस्था खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही