Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क दुर्घटना में करें क्लेम केस, 5 लाख जरूर मिलेंगे : सीजेएम

Advertisement
Advertisement
जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिविर में ग्रामीणों को किया गया जागरूक हर प्रकार की कानूनी सहायता देगा विधिक प्राधिकार Tatijharia, Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का शिविर लगाया गया. सीजेएम, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रमुख व बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख संतोष मंडल ने शिविर में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया. कहा कि प्रखंड क्षेत्र की जनता, यहां अपनी समस्याओं को रखे और शिविर का लाभ उठाए. शिविर का मुख्य उद्देश्य कानूनी जागरूकता करना है. वहीं, सीजेएम एसएन लामे ने कहा कि प्रायः देखा जाता है कि जब सड़क दुर्घटनाएं होती है, तो लोग सड़क जाम कर देते हैं और आने-जाने वाले लोग घंटों परेशान रहते हैं. जामकर्ता नौकरी और पैसे की मांग करते हैं. ऐसा करने से बेवजह की परेशानी बढ़ती है. आप क्लेम केस कीजिए, कम से कम पांच लाख रुपये तो मिल ही जाएंगे. वैसे दुर्घटना में मृत व्यक्ति के काम और उम्र के आधार पर क्लेम की राशि मिलती है. यदि कहीं कोई नहीं सुनता है, तो प्राधिकार में आएं. आपको निःशुल्क वकील मिलेगा और न्याय भी मिलेगा. इसे भी पढ़ें-विभिन्न">https://lagatar.in/three-thousand-workers-of-different-parties-joined-jmm/">विभिन्न

दलों के तीन हजार कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन, सीएम चंपाई बोले, केंद्र के खिलाफ जनआंदोलन की हुई शुरुआत

पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण लोग ठगी के शिकार : सीजेएम

उन्होंने झरपो की 12 महिलाओं पर भी कहा कि पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण लोग ठगी के शिकार हो जाते हैं. इन महिलाओं को भी केस करना चाहिए. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी वीणा होरो, अधिवक्ता अजय कुमार, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, सांसद प्रतिनिधि एमके पाठक, महेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान 8 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी, चार लाभुकों को अबुआ आवास स्वीकृति पत्र, चार मजदूर को मनरेगा का जाब कार्ड, दो लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना स्वीकृति पत्र दिया गया. जेएसएलपीएस द्वारा महिला एसएचजी ग्रुप को 10 लाख 50 हजार रुपए का चेक वितरित करवाया गया. कार्यक्रम का संचालन बीएओ सुधीर राय ने किया. मोके पर बीपीओ अफरोज, सुनील कुमार, श्याम किशोर समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-took-a-dip-in-the-sea-worshiped-lord-krishna-in-the-ancient-city-of-dwarka-presented-peacock-feathers/">पीएम

मोदी ने समुद्र में डुबकी लगाई, प्राचीन द्वारका शहर में भगवान कृष्ण की पूजा की, मोरपंख भेंट किये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही