Search

 
 
 

24 अगस्त तक कमिश्नर के ऑफिस में प्रमाण के साथ अपना शिकायत कराएं दर्ज : सीओ

 

राधाकृष्ण मठ के नाम पर दर्ज 17.18 एकड़ भूमि के म्यूटेशन को लेकर हजारीबाग कमिश्नर कर रहे हैं पूरे मामले की जांच

Ramgarh : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के आदेश पर शुक्रवार को रामगढ़ अंचल के कुंदरुखुर्द गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा की अध्यक्षता बारलोंग मुखिया रेखा देवी ने किया. इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रामगढ़ के अंचल अधिकारी सुधीर कुमार ने लोगों को कमिश्नर का संदेश सुनाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंदरु खुर्द गांव में 17.18 एकड़ भूमि के गलत तरीके से म्यूटेशन का मुद्दा है. हाइकोर्ट की टिप्पणी के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर हजारीबाग कमिश्नर ने अब इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. 17.18 एकड़ भूमि के म्यूटेशन को लेकर चल रही जांच अब काफी पारदर्शी हो गई है. हजारीबाग कमिश्नर इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा है कि किसी भी ग्रामीण या शिकायतकर्ता की बात को अनसुनी नहीं किया जा सकता है. यही वजह है कि आम नागरिकों को भी यह मौका दिया गया है कि 24 अगस्त तक वे कमिश्नर के ऑफिस में प्रमाण के साथ अपना शिकायत दर्ज कराएं. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इधर ग्रामीणों का कहना था कि कुंदरूखुर्द में राधाकृष्ण मठ के नाम पर 17.18 एकड़ भूमि है. जिसकी रसीद भी 2013 तक राधाकृष्ण मठ के नाम पर कट रही थी. बाद में पंजी 2 में गड़बड़ी कर जमीन दलालों द्वारा इसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है. हम सभी ग्रामीण उनके मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे. मौके पर हीरालाल महतो, धनेश्वर महतो, महेश बेदिया, अमरलाल महतो, गौरीशंकर अग्रवाल, भीमनाथ महतो, झलकु बेदिया, बालेश्वर महतो, गणेश प्रसाद, आनंद पासवान, प्रदीप कुमार, तेजनम महतो, भुनेश्वर महतो, केशव महतो, कौलेश्वर महतो, पुनीत राम महतो, रूपलाल कुमार, संतोष कुमार महतो, बिनोद कुमार महतो, जलिद अंसारी, अकबर अली, उपेंद्र कुमार, इस्लाम अंसारी, कबीर अंसारी, रामलखन महतो, रीना कुमारी, कैले देवी, पचमी देवी, ललिता देवी, बसंती देवी, करुणा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सीयूजे">https://lagatar.in/every-possible-effort-will-be-made-to-solve-the-problems-of-cuj-sunil-varnwal/">सीयूजे

की समस्याएं दूर करने का हर मुमकिन प्रयास होगा : सुनील वर्णवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही