Search

 
 
 

चेक बाउंस केस : फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

 
Ranchi :  बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने चेक बाउंस केस में आज शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया.  जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है. अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने दो बार वारंट जारी किया था. पहला वारंट 6 अप्रैल 2023 को और दूसरा वारंट 20 अप्रैल 2023 को जारी किया था. (पढ़ें, वेतनमान">https://lagatar.in/police-stopped-para-teachers-who-came-out-to-besiege-chief-ministers-residence-in-morhabadi/">वेतनमान

की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक, पुलिस ने मोरहाबादी के पास रोका)

फिल्म बनाने के नाम पर अभिनेत्री ने लिये थे ढाई करोड़

बता दें कि यह मामला वर्ष 2017 का है. हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार सिंह की अमीषा पटेल से मुलाकात हुई और उन्हें फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला. आरोपों के मुताबिक, उन्होंने  फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये. अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. फिल्म नहीं बनने पर उन्होंने अमीषा पटेल से पैसे की मांग की थी. तब अभिनेत्री ने उन्हें चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-amit-shah-reaches-bhuj-will-visit-areas-affected-by-cyclone-biparjoy/">गुजरात

: अमित शाह भुज पहुंचे, चक्रवात बिपारजॉय से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही