Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री से मिलीं फिल्म अभिनेत्री और निर्माता नीतू चंद्रा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फिल्म अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने फिल्मों के माध्यम से झारखंड के स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने और यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्मों की शूटिंग और स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने की इच्छा जतायी. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में फिल्मों के जरिए यहां के अलग-अलग व्यवसायों को प्रमोट करने की काफी संभावनाएं हैं, और इस क्षेत्र में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं. इसे पढ़ें- गोड्डा:">https://lagatar.in/godda-three-youths-riding-scorpio-arrested-with-automatic-pistol/">गोड्डा:

स्कॉर्पियो सवार तीन युवक स्वचालित पिस्टल के साथ गिरफ्तार
[caption id="attachment_613352" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-35-1024x682.jpg"

alt="" width="1024" height="682" /> मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करतीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा[/caption] मुख्यमंत्री को नीतू चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्माता नितिन एन चंद्रा के साथ मिलकर पिछले 12 वर्षों से झारखंड -बिहार की पृष्ठभूमि और यहां के अलग-अलग लोकेशंस पर फिल्म बनाते आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में स्थानीय कलाकारों के साथ फिल्म बनाने की योजना है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ होगी, ताकि यहां की कला-संस्कृति, परंपरा और अन्य विधाओं को देश -दुनिया के सामने दिखायी जा सके. मुख्यमंत्री ने इन्हें हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. इसे भी पढ़ें- ममता">https://lagatar.in/mamta-said-bjp-will-not-win-the-2024-elections-denied-the-talk-of-calling-shah-to-save-the-status-of-national-party/">ममता

ने कहा, 2024 का चुनाव नहीं जीतेगी भाजपा, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने शाह को फोन करने की बात नकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही