Search

 
 
 

फिल्म Crew सिनेमाघरों में रिलीज, एडवांस बुकिंग से 2.58 करोड़ की कमाई

 
LagatarDesk : बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की फिल्म Crew सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है. यह फिल्म रिया और एकता कपूर के प्रोडक्शन पर बनी है. राजेश कृष्णन के निर्देशन पर बनी फिल्म की रिलीज से पहले ही अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग कर ली थी. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 2.58 करोड़ की कमाई कर ली है. 7649 शो के जरिये महज एक दिन में फिल्म की 1 लाख से ज्यादा टिकट की बेच दी थी. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करता है.

कस्टम्स के फेरे में फंस जाती हैं तीनों एक्ट्रेस

फिल्म Crew (क्रू) में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन एयर होस्टेस बनी हैं. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में नजर आयेंगे. वहीं फिल्म में कॉमेडियन/एक्टर कपिल शर्मा, शोभा कपूर, अनिल कपूर का स्पेशल अपीयरेंस रखा गया है. इस फिल्म में तब्बू ने गीता सेठी, कृति सेनन ने दिव्या राणा और करीना कपूर ने जैस्मिन कोहली का किरदार निभा रही हैं. तीनों एयर होस्टेस को पैसों की जरुरत होती है. लेकिन एयरलाइंस कंगाल होने की वजह से कंपनी कई महीनों से सैलरी नहीं दे रही थी. तीनों को अपनी किस्मत के बंद दरवाजे खोलने का मौका मिलता है. जैस्मिन इस मौके को हाथ से गंवाना नहीं चाहती है. लेकिन गीता और दिव्या सोच में पड़ जाती हैं. इसके बाद में तीनों एक्ट्रेस मौके पर चौका मारने की कोशिश करती हैं और  कस्टम्स के फेरे में फंस जाती हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही