Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव सुजीत उपाध्याय सम्मानित

जन कल्याणकारी कामों के लिए झामुमो के संयुक्त सचिव को मिला सम्मान Ranchi :  फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव सुजीत उपाध्याय को गांधी स्मृति दर्शन समिति ने सम्मानित किया है. महात्मा गांधी के 155वें जन्म दिवस पर दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कामों के लिए दिया गया. सुजीत उपाध्याय ने इस सम्मान को श्रेय सीएम हेमंत सोरेन को दिया है. उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से इस सम्मान का श्रेय नहीं लेना चाहते. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय हमारे नेतृत्वकर्ता और राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की दूरदर्शी नीतियों और प्रेरणा को जाता है. बता दें कि सुजीत उपाध्याय झामुमो के संयुक्त सचिव और झारखंड फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के सचिव हैं.  उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान जरुरतमंदों के बीच दवाईयां व खाद्य सामग्री का वितरण किया था. साथ ही लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहायता की थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही