Lagatardesk : अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड’ 2 रिलीज को तैयार है. जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है .हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. फिल्म रेड 2018 में रिलीज हुई थी. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था .तो वहीं अब सात साल बाद मेकर्स इसका सिक्वल लेकर आ रहे है. इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार ने किया है.हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी
https://www.instagram.com/p/DDHaujYvw4H/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14"> View this post on Instagram
https://www.instagram.com/p/DDHaujYvw4H/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
target="_blank" rel="noopener">A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
">
‘रेड 2’ का ट्रेलर
बता दे की अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर एक महीने पहले जारी किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अजय के 56वें जन्मदिन यानी 2 अप्रैल के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं. हालांकि, इसपर फिलहाल कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं की गई है.
स्टार कास्ट
रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार कर रहे हैं. वहीं, फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. जबकि, सौरभ शुक्ला विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.
अजय देवगन का वर्क फ्रंट
अजय देवगन आखिरी बार साल 2024 की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे. फिल्म में बाजीराव के किरदार को खूब पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू कुछ खास चल नहीं पाया. अब उनकी अपकमिंग फिल्मों में रेड 2 के अलावा ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ भी शामिल है, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Leave a Comment