LagatarDesk : बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने राज, कसूर, फुटपाथ, 1920, हेट स्टोरी जैसी कई संस्पेंस और हॉरर फिल्मों बनायी है. विक्रम भट्ट फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. खबर है कि विक्रम भट्ट ने चुपचुप तरीके से शादी कर ली है.
एक साल पहले ही रचाई थी शादी
बता दें कि विक्रम की ये दूसरी शादी है. उन्होंने किसी को भी इसकी भनक नहीं लगने दी. रिपोट्स की मानें तो विक्रम ने पिछले साल ही शादी की थी. जिसकी खबर अब पता चल रही है. सोशल मीडिया पर विक्रम और उनकी दूसरी पत्नी की फोटो वायरल हो रही है.https://www.instagram.com/p/CUq3z4nIbyu/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
विक्रम ने एक साल पहले श्वेताबंरी सोनी से की शादी
खबरों की मानें तो विक्रम भट्ट ने श्वेताबंरी सोनी के साथ शादी की है. अब करीब एक साल बाद विक्रम भट्ट की शादी का खुलासा हुआ है. हालांकि विक्रम भट्ट ने खुद इस बात पर मुहर नहीं लगाई है.https://www.instagram.com/p/CQ7uRT8JIVV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
दो बच्चे की मां है श्वेतांबरी सोनी
रिपोट्स की मानें तो श्वेतांबरी सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर विक्रम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने विक्रम को अपना पति बताया है. आपको बता दें कि श्वेतांबरी सोनी दो बच्चों की मां भी हैं. श्वेतांबरी ने इंस्टाग्राम पर अपने दोनों बेटों के साथ कई तस्वीरें शेयर की है.https://www.instagram.com/p/CUVRTEOIj-C/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment