Search

 
 
 

Ranchi News: B.Sc नर्सिंग पोस्ट-बेसिक की अंतिम काउंसलिंग शुरू, 7 से 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

Ranchi News: 11 अक्टूबर को अभ्यर्थियों को भरे गए विकल्पों में बदलाव का मौका मिलेगा. 12 अक्टूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र जारी किया जाएगा. सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन लेना होगा.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने B.Sc. नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) प्रवेश परीक्षा 2026 के चौथे और अंतिम चक्र की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. सरकारी नर्सिंग संस्थानों और गैर-सरकारी संस्थानों की 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए यह काउंसलिंग होगी.

 

अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. इसी दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और पसंद के संस्थानों का विकल्प भरने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

इसे भी पढ़ें: 

11 अक्टूबर को अभ्यर्थियों को भरे गए विकल्पों में बदलाव का मौका मिलेगा. 12 अक्टूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र जारी किया जाएगा. सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन कराकर नामांकन लेना होगा.

 

काउंसलिंग के लिए सामान्य, EWS, BC-I और BC-II वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा. सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है.

 

इस काउंसलिंग में सरकारी सेवा में काम करने वाली नियमित A ग्रेड नर्सों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अनुबंध पर काम करने वाली A ग्रेड नर्सों और फिर गैर-सरकारी संस्थानों की A ग्रेड नर्सों को प्राथमिकता मिलेगी. अभ्यर्थियों को अपना Service Certificate अपलोड करना जरूरी होगा.

 

तीसरे चक्र में नामांकन ले चुके अभ्यर्थी भी संस्थान बदलने के लिए इस अंतिम काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. नया संस्थान मिलने पर उनका पुराना नामांकन अपने आप रद्द हो जाएगा.

 

अभ्यर्थी JCECEB की वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन और चॉइस फिलिंग कर सकते हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही