Search

 
 
 

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. आज सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
 

Lagatar desk : दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. आज सोमवार शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. आशा भोसले  पंचतत्व में विलीन हो गयी.   उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी. उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है. उनके मोक्ष रथ को सफेद और पीले रंग के फूलों से सजाया गया था. मोक्ष रथ पर उनकी तस्वीरें भी लगाई गई थी.

 

 

अंतिम संस्कार से पूर्व  आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित आवास पर फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई दिग्गज पहुंचे.  गायक उदित नारायण ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं एक्टर रणवीर सिंह भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे.

 

 

इस दौरान भावुक दृश्य भी देखने को मिले, जब उनकी पोती जनाई भोसले के मुंहबोले भाई और भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सिराज को देखकर जनाई भावुक हो गईं और उनसे गले लगकर रो पड़ीं, जिसके बाद सिराज ने उन्हें संभाला.

 

 

महाराष्ट्र सरकार ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें नमन करते हुए बताया कि उनकी स्मृति में एक चैरिटेबल ट्रस्ट या सामाजिक संस्था स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया है, ताकि उनकी विरासत को सहेजा जा सके.

 

 

इसके अलावा अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. आशा भोसले का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी मधुर आवाज और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही