Search

 
 
 

जज उत्तम आनंद के हत्यारों की बेल पर अंतिम सुनवाई मंगलवार को

 
Ranchi: धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद हत्याकांड के दोषियों लखन वर्मा और राहुल वर्मा की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को अंतिम सुनवाई होगी. सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव की डबल बेंच में दोनों दोषियों की याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता सब्यसांची ने बहस की. दरअसल झारखंड में धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम उत्तम आनंद की हत्या मामले में धनबाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 22 जुलाई ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल को को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. सीबीआई कोर्ट ने दोनों पर 25-25 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है. सीबीआई कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही