Search

 
 
 

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती मेडिकल में असफल 62 अभ्यर्थियों को अपील का अंतिम मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत मेडिकल जांच से संबंधित आवश्यक सूचना-42 जारी की है. आयोग ने मेडिकल जांच में असफल घोषित किए गए 62 अभ्यर्थियों को Apex Medical Board के समक्ष अपील करने का अंतिम अवसर दिया है.
 

 Ranchi  :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत मेडिकल जांच से संबंधित आवश्यक सूचना-42 जारी की है. आयोग ने मेडिकल जांच में असफल घोषित किए गए 62 अभ्यर्थियों को Apex Medical Board के समक्ष अपील करने का अंतिम अवसर दिया है.

 

अल्पसूचीबद्ध अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक सदर अस्पताल, रांची में आयोजित की गई थी. इसके बाद अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 17 और 18 जुलाई 2026 को अंतिम अवसर दिया गया. मेडिकल जांच के बाद चयन पर्षद द्वारा 62 अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया है.

 

इन अभ्यर्थियों की अपील पर 20 और 21 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, रिम्स (RIMS), रांची में Apex Medical Board द्वारा सुनवाई की जाएगी.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं

 

परीक्षा का प्रवेश पत्र

दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो

फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)

 
 

JSSC ने स्पष्ट किया है कि Apex Medical Board के समक्ष अपील का यह अंतिम अवसर होगा. इसके बाद मेडिकल जांच के निर्णय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अतिरिक्त अपील स्वीकार नहीं की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही