Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरला बिरला विवि से पास आउट 230 छात्र-छात्राओं का फाइनल प्लेसमेंट

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के 2023 बैच के पास आउट 230 छात्रों का विभिन्न नामचीन कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है. एमबीए, एम.कॉम, डिप्लोमा- मैकेनिकल एंड ट्रिपलई के छात्रों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुका है. बी टेक- मैकेनिक के छात्रों का पचासी परसेंट प्लेसमेंट हो चुका है. शेष बचे हुए अन्य ब्रांच के छात्रों के प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है.यहां एमबीए के छात्रों का उच्चतम पैकेज 9 लाख रुपए प्रतिवर्ष रहा, जबकि बीबीए- बी.कॉम के छात्रों का 7.2 लाख रूपए प्रतिवर्ष रहा. इस वर्ष बी.टेक छात्र का हाईएस्ट पैकेज 7.6 लाख प्रतिवर्ष पर चयन किया गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/2-46.jpg"

alt="" width="1280" height="1037" />

इस वर्ष का औसतन पैकेज 4.5 लाख रुपए रहा

विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के डीन हरी बाबू शुक्ला ने बताया कि अभी तक सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ 120 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुए हैं. 20 से अधिक कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव की बात चल रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-35.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नामचीन कंपनियां निम्नवत हैं-

एचयूएल, टीसीएस, विप्रो, बायजुस, गोदरेज एंड बायस, जेनपैक्ट, कोटक महिन्द्रा बैंक, बन्धन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, डीएसपी म्यूचुअल फंड, कैपिटल वाया फिन टेक पीवीटी, टाटा एआईजी, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ग्रासिम बिरला पेंट्स, माप माय इंडिया, आईसीआईसीआई लॉमबर्ड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एलाइट सॉल्यूशन, महिंद्रा हॉलीडेज, कोटक महिन्द्रा लाइफ इंश्योरेंस, कैपेस साफ्टवेयर पीवीटी एलटीडी, आलोहा टेक्नोलॉजी, फ्यूचरेंस टेक्नोलॉजी, कोलाबेरा, एसेंशन, बजाज आलियांज, एडेक्वो, कैशफॉर माइक्रो क्रेडिट, वरुण बेवरेंज, नाथकॉर्प्स, डैटालॉजिक इंडिया लिमिटेड इत्यादि. जिनमें बड़े पैमाने पर एसबीयू के छात्रों का चयन हुआ है. आगे उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के पासआउट छात्र जिनका अभी तक प्लेसमेंट नहीं हुआ है. उनके लिए कई नामचीन कंपनियों के साथ प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/4-26.jpg"

alt="" width="1257" height="498" /> विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की. छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उचित एवं कौशलयुक्त शिक्षा के साथ-साथ रोजगार प्रदान करने की दिशा में कटिबद्ध है. विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय शैक्षिक प्रबंधन के साथ-साथ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के कार्यों की सराहना की है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार, प्रवीण कुमार, डॉ नीलिमा पाठक, डॉ संदीप कुमार, प्रो एसबी दंडिन, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ सुबानी बाड़ा, प्रो अमित गुप्ता, डॉ पूजा मिश्रा, डॉ पार्थ पॉल, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ भारद्वाज शुक्ल, अनुभव अंकित, आदित्य रंजन, सुभाष नारायण शाहदेव सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही