Ranchi News: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के 1858 हवलदारों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है. डीआईजी जैप कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है. अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद संबंधित हवलदार अब अपनी राज्य स्तरीय वरीयता देख सकेंगे.
जानकारी के अनुसार, इससे पहले हवलदारों की औपबंधिक राज्य वरीयता सूची जारी की गई थी. इस पर संबंधित समादेष्टाओं के साथ-साथ जिलों के एसएसपी और एसपी से आपत्तियां एवं अनापत्ति मांगी गई थीं. इस दौरान प्राप्त आपत्तियों और प्रतिवेदनों की जांच के लिए वरीयता आपत्ति निराकरण समिति का गठन किया गया था.
समिति ने 12 नवंबर 2026 को विशेष बैठक कर प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया और नियमानुसार उनका निराकरण किया. इसके बाद अंतिम वरीयता सूची तैयार की गई. सूची को डेटा सेंटर, झारखंड, रांची के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
हवलदार यहां देख सकते हैं अपनी वरीयता सूची
झारखंड पुलिस के हवलदार जारी अंतिम राज्य वरीयता सूची में अपना नाम और क्रमांक देख सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.