Search

 
 
 

आखिरकार इसरो ने गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर इतिहास में नाम दर्ज कराया

 
SriHarikota : आखिरकार इसरो ने आज गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया. इसरो ने आज शनिवार सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल को सफलता पूर्वक लॉन्च कर दिया. इसे टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) और टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइंट (TV-D1) कहा गया है. इससे पहले टेस्ट मिशन को सुबह लॉन्च 8 बजे लॉन्च करना था, लेकिनइसे 8.45 बजे के लिए फिर से शेड्यूल किया गया. लेकिन लॉन्च से पहले इंजन ठीक तरह से काम नहीं कर पाये, जिसकी वजह से लॉन्चिंग स्थगित कर दी गयी.                                                                                                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसरो प्रमुख ने सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा था कि इंजन प्रणोदन सामान्य तरह से नहीं हो पाया. परीक्षण यान के प्रक्षेपण को लेकर कहा, हमें पता लगाना होगा कि क्या गलती हुई है. इसके बाद जानकारी दी गयी कि परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया है. अब प्रक्षेपण शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे होगा. इस क्रम में इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया है. उन्होंने इस सफलता के इसरो की पूरी टीम को बधाई दी. टेस्ट व्हीकल एस्ट्रोनॉट के लिए बनाये गये क्रू मॉड्यूल को अपने साथ ऊपर ले गया. रॉकेट क्रू मॉड्यूल को लेकर साढ़े सोलह किलोमीटर ऊपर गया और फिर बंगाल की खाड़ी में लैंड किया.

क्रू मॉड्यूल के पैराशूट खुले और समुद्र में  लैंड कर गये

एस सोमनाथ ने कहा कि आसमान में जाने के बाद क्रू एस्केप सिस्टम एक्टिव हुआ. इसने क्रू मॉड्यूल को रॉकेट से अलग किया. इसके बाद क्रू मॉड्यूल के पैराशूट खुले और समुद्र में जाकर लैंड कर गये. कहा कि हमारे पास इससे जुड़ा सभी डेटा आ गया है.   क्रू मॉड्यूल को रिकवर करने के लिए समुद्र में जहाज भेजे गये हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही