Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन नियुक्त,माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे

NewDelhi : वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय बाजार नियामक सेबी का चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं. वह माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है. कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने इससे संबधित विज्ञप्ति जारी की है. उसमें कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया है.

तुहिन कांत पांडे मोदी सरकार में कई अहम पद संभाल चुके हैं

तुहिन कांत पांडेय  की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से शुरू में तीन साल या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए की गयी है. तुहिन कांत पांडे मोदी सरकार में कई अहम पद संभाल चुके हैं. तुहिन पांडे पूर्व में DIPAM (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) के सचिव थे. अली रजा रिजवी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें DPE (लोक उद्यम विभाग) में भेजा गया. इसके बाद वे फाइनेंस मिनिस्ट्री में फाइनेंस सेक्रेटरी नियुक्त हुए थे.

बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला है, निवेशकों के लाखों करोड़ों  डूब गये हैं

तुहिन पांडे ऐसे समय में सेबी चीफ बनाये गये है, जब बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला है और निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपए डूब गयेहैं. ऐसे में तुहिन पांडे की भूमिका काफी अहम हो जायेगी है. तुहिन पांडे को सेबी चीफ के लिए भारत सरकार के सचिव के बराबर सैलरी मिलेगी. सैलरी  5,62,500 रुपये हर माह मिलेगी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही