Search

विधायकों ने दी राय: ज्यादातर बजट में चाहते हैं स्वास्थ्य, नियोजन, शिक्षा और कृषि को मिले प्राथमिकता

Ranchi : झारखंड में विकास का खाका तैयार हो चुका है. शुक्रवार को सदन में वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव राज्य का बजट पेश करेंगे. सभी की निगाहें बजट प्रस्ताव और योजनाओं पर टिकी हैं. विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने के साथ ही सदन में नेता अपने-अपने मुद्दे उठा रहे हैं और सरकार द्वारा किए वादों पर जवाब मांग रहे हैं. सत्र चलने की वजह से राजधानी में विधायकों का जमावड़ा लगा है. चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव किसानों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. साथ ही वह चाहते हैं कि जिले में बहुत से रिक्त पद हैं जिन्हें शीघ्र भरा जाए, ताकि तेजी से विकास हो. सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य और सिंचाई पर विशेष प्रावधान करने की बात कही है. बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती अपने प्रत्येक पंचायत में मॉडल स्कूल चाहते हैं.जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी चाहते हैं कि सरकार विधायक निधि में बढोत्तरी करे, ताकि उनके जिले का समुचित विकास हो सके. स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए हर जिले की अपनी-अपनी मांग है. विधायकों ने कमोवेश हर जिले में बदहाल सड़कें, स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने, शिक्षा के स्तर में सुधार करने, पर्यटन को बढ़ावा देने, ​नियोजन नीति और किसानों की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए सिंचाई की व्यवस्था को जरूरी बताया है. इस दौरान शुभम संदेश की टीम ने विधायकों से उनकी राय जानने की कोशिश की है. पेश है रिपोर्ट.

रांची :

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/समरी-लाल-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

सूबे के बजट में कोल्ड स्टोरेज का प्रावधान किया जाना चाहिए : समरीलाल

कांके विधायक समरीलाल का कहना है कि उनका इलाका कृषि क्षेत्र है और काफी संख्या में यहां पर किसान सब्जियों का उत्पादन करते हैं. इसीलिए कोल्ड स्टोरेज का प्रावधान इस बजट में होना चाहिए, ताकि किसान अपने उत्पादों को सुरक्षित रख सकें साथ ही वेजफेड के माध्यम से किसानों के लिए रोजगार के नए उपाय भी होने चाहिए. कृषि शिविर लगाया जाना चाहिए और किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराने का प्रावधान भी बजट में हो. साथ ही कांके विधानसभा क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय भी हैं उनके लिए भी बजट में प्रावधान किया जाना चाहिए. साथ ही उनका कहना है कि पतरातू घाटी का नाम मदरा मुंडा के नाम पर किया जाए क्योंकि पतरातू घाटी कांके विधानसभा क्षेत्र में आती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ढ़ुल्लु-महतों-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

बाघमारा : इस सरकार से मुझे कोई उम्मीद नहीं है : ढुल्लू महतो

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि बजट से इन्हें कुछ खास मिलने वाला है. इससे पहले भी सरकार दो बार बजट पेश कर चुकी है और यह सरकार का तीसरा बजट है. मुझे न सिर्फ बाघमारा बल्कि पूरे झारखंड के लिए कोई उम्मीद नहीं है. यह सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है. कभी कोयला चोरी, कभी लोहा चोरी, तो कभी बालू चोरी. इसके अलावा कोई भी विकास का काम नहीं हो पाया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/खुशवाहा-शिशि-भूषँण-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

पांकी में पेयजल समस्या से सरकार निजात दिलाएगी : शशिभूषण मेहता

पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा है कि उन्हें इस बजट से काफी उम्मीद है. खासकर पांकी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या से निजात देने के लिए सरकार जरूर कोई प्रावधान करेगी. साथ ही वृहद जलाशय योजना जिसके आकार को छोटा कर दिया गया है, उसके आकार को बड़ा किया जाएगा लेकिन जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वह यह कि सिर्फ बजट बनाना ही नहीं, बल्कि उस पर अमल भी होना चाहिए. अन्यथा बजट बनाकर उसे खर्च नहीं करना और राशि सरेंडर करने का कोई मतलब नहीं है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

जब वादा किया है, उसे धरातल पर उतारना ही होगा : डॉ. इरफान अंसारी

जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैंने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का सुझाव दिया है. राज्य में अच्छी सड़कें होनी चाहिए, गरिबों के लिए आवास बनाना चाहिए ,अस्पताल होना चाहिए और सब के लिये पेंशन होनी चाहिए. राज्य की जनता को हम जो वादा किए हैं उसे धरातल पर उतारना होगा. आगे देखते हैं बजट में क्या होगा. हमने सरकार को अपनी बात कह दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

बजट गरीबों के हित में होना चाहिए देखिए क्या होता है : रामचंद्र चंद्रवंशी

विश्रामपुर विधायक राम चन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि हमने अनुमंडल बनाने की बात की है. सड़कों को ठीक करने की बात की है. मुख्यमंत्री मेरी बातों से राजी हुए हैं .अब देखते हैं कि क्या मिलता है.बजट देखने के बाद पता चलेगा. मेरे हिसाब से बजट गरीबों के हित में होना चाहिए. मेरी उम्मीद है कि सरकार हर वर्ग का ख्याल रख कर बजट लाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-3-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

बजट से उम्मीद नहीं, सब को ठगने वाली सरकार है : भनुप्रताप शाही

भनुप्रताप शाही ने कहा कि इस सरकर से हमें रत्ती भर उम्मीद नहीं है. यह ठगने वाली सरकार है. इस सरकार ने बहुत से वादे किए पर एक भी पूरा नहीं किया. कितने स्मार्ट सिटी बनाएंगे कहा बना, बेरोजगारी भत्ता देंगे कहा दिया. इनसे कोई होप नहीं है. झूट बोलने वाले वालों पर कोई भरोसा नहीं है. आज रामगढ़ से शुरुआत हो गई है. आगे देखिए क्या क्या होता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

कोलेबिरा समेत पूरे राज्य का भला होगा : विक्सल कोंगाड़ी

कोलोबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि इस बजट से कोलोबीरा समेत पूरे राज्या का भला होगा. इस बार के बजट में सभी का ख्याल रखा गया है. चाहे वह नौकरी करने वाले हो, किसान हो, मजदूरी करने वाले हो, गरीब हो या व्यवसायी हो, सरकार सब के हित में काम करेगी. मेरा मानना है कि बजट मेें ये सारी बातें आपको दिखेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

हमारी सरकार कल्याणकारी योजना को लेकर आएगी : प्रदीप यादव

गोड्डा विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार जो भी बजट पेश करेगी वह पूरे राज्य के लिए होगा. वह राज्य के कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आएगी. सरकार जो भी बजट में ले कर आएगी वह झारखंड के हित में होगा. सरकार पहले भी जो योजना लाई थी वह चल रही है. इस समय मौजूदा समस्याएं हैं उसके निराकरण के लिए सरकार बजट में प्रावधान करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/APRNA-SEN-GUPTA_678-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" />

धनबाद : विस्थापितों के पुनर्वास लिए योजना बननी चाहिए : अपर्णा सेनगुप्ता

निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहना है कि उन्होंने विधानसभा के सत्र में कुमारधुबी रेलवे से विस्थापित लोगों का मुद्दा उठाया है और कहा कि रेलवे पहले विस्थापित हो रहे लोगों को पुनर्वास करें. उसके पश्चात उन सभी का उजाड़ने का काम करें. उन्होंने बताया कि कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप कॉरिडोर निर्माण के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं या बेघर होने के कगार पर पहुंच चुके हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/AMIT-YADAV_760-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

हजारीबाग : भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएं बजट में रोजगार की बात हो : अमित यादव

बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और बजट में रोजगार की बात होनी चाहिए. युवाओं की उम्र गुजर रही है और पढ़े-लिखे होने के बावजूद वे बेरोजगार हैं. किसानों का भी हाल-बेहाल है, उसके हित में कृषि नीति बने. जिला, ब्लॉक, थाना आदि में भ्रष्टाचार से सरकार की बदनामी हो रही है. तीन साल गुजर गए, लेकिन राज्य का विकास रत्तीभर भी नहीं बढ़ा. ऐसे में बजट में हर वह कुछ हो, जिससे आम जनता राहत महसूस कर सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JP-BHAI-PATEL_859-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

हर सेक्टर के लिए बजट में कुछ-न-कुछ रहे, यही आशा करते हैं : जेपी पटेल

मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि बजट सिर्फ पेश करने से नहीं होता. इसमें हर सेक्टर के लिए कुछ-न-कुछ रहे, तभी यह विकास का बजट कहलाएगा. उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के विकास के लिए बजट में कुछ बेहतर चाहता है. सरकार को सभी वर्गों के हित में राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए और बजट में विकास के प्रति सोच हो. वह चाहते हैं कि सभी क्षेत्र के लोगों को इस बजट का लाभ मिले. शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, उद्योग आदि के लिए बेहतर बजट हो. रोजगार को भी बढ़ावा मिले और आमजन के हित में बजट पेश हो. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MLA-MANISH-JAISAWAL-2_167-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

हर क्षेत्र में विकास पर आधारित बजट पेश होना चाहिए : मनीष जायसवाल

हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि केंद्र का बजट सभी के लिए था और यह डेवलपमेंट ओरिएंटेड बजट था. झारखंड सरकार भी बजट लाने जा रही है. सरकार सभी मुद्दे को पूर्ण करे. जनता के हित का बजट हो. हर क्षेत्र में विकास पर आधारित बजट पेश हो. बजट लाना महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में बजट में जो प्रावधान लाया जाता है, उसे पूरा किया जाना चाहिए. मनीष जायसवाल ने पिछले बजट का भी जिक्र किया और कहा कि पिछले साल करोड़ों रुपए का बजट लाया गया. लेकिन पूरा खर्च भी नहीं हुआ है. इस कारण यह महत्वपूर्ण है कि जो भी बजट लाया जाए, वह खर्च भी किया जाए. बजट से आम लोगों को राहत मिले, लोगों की उन्नति हो. राज्य आगे तभी बढ़ेगा, जब राज्य की जनता बढ़ेगी, इसी सोच के साथ सरकार को बजट लाना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/AMBA-PD-28_7-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

उम्मीद है बजट में सरकार हर तबके का ख्याल रखेगी : अंबा प्रसाद

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि इस बार का बजट अच्छा रहेगा. सरकार पहले से कहीं अधिक का बजट लेकर ला रही है. वह भी चाहती हैं कि हर एक तबके का सरकार ख्याल रखे और ऐसा ही बजट सरकार पेश करने भी जा रही है. इस बारे में राज्य के वित्त मंत्री से भी उन लोगों की चर्चा हुई है. निश्चित रूप से यह बजट सभी वर्गों के हित में होगा. हर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र का विकास चाहते हैं. वह भी बड़कागांव की विधायक हैं, तो अपने क्षेत्र के साथ राज्य के विकास का सपना उनके मन में भी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/BARHI-UMASHANKAR-AKELA_924-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

बजट में स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा में विशेष ध्यान रखेंगे : उमाशंकर अकेला

बरही के कांग्रेस विधायक सह विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विशेष ध्यान रखेंगे. ऐसी उम्मीद उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री से भी लगा रखी है. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए भी जनकल्याणकारी योजनाएं लायी जाएंगी. उन्होंने अनिवार्य वस्तुओं की दर पर नियंत्रण रखते हुए विलासिता की सामग्रियों पर दर बढ़ाए जाने की वकालत की. उन्होंने बताया कि पूरी उम्मीद है कि गठबंधन की यह सरकार हर वर्गों का ख्याल रखेगी. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांतों पर आधारित यह बजट होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/NARAYAN-DAS_927-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

देवघर : हस्तशिल्प बाजार उपलब्ध कराने का प्रावधान बजट में हो : नारायण दास

3 मार्च को झारखंड सरकार विधानसभा में बजट पेश करेगी. स्थानीय बीजेपी विधायक नारायण दास ने बजट के संबंध में बताया कि दिल्ली की तर्ज पर हस्तकरघा और हस्तशिल्प का बाजार देवघर में भी उपलब्ध हो. बजट में इसका प्रावधान होना चाहिए. हस्तकरघा और हस्तशिल्प रोजगार का साधन है. दोनों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा. यहां के गांवों में कारीगर बांस, हस्तशिल्प, भगैया सिल्क, साड़ी, लोक चित्रकला, जादू पाटिया का निर्माण वर्षों से करते आ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/LOBIN-HEMBRAM_790-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

साहिबगंज : सदन में उठाए गए मुद्दों पर सरकार पहल करे : लोबिन हेंब्रम

3 मार्च को हेमंत सरकार विधानसभा में आम बजट पेश करेगी. बजट के बारे में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम का कहना है कि मैंने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण का मामला सदन में उठाया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन सड़कों का शिलान्यास भी किया. शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है. इसके अलावा 300 बेड का हॉस्पिटल निर्माण समेत अन्य मुद्दों को उठाया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ANANT-OJHA_113-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

राजमहल में डिग्री कॉलेज, हवाई अड्डे का निर्माण करे सरकार : अंनत ओझा

राजमहल के भाजपा विधायक अनंत ओझा का कहना है कि बजट से विपक्ष के विधायकों को उम्मीद नहीं है. उधवा प्रखंड में डिग्री कॉलेज नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. राजमहल में डिग्री कॉलेज की स्थापना किए जाने और अंतरराज्यीय बस अड्डा एवं यात्री शेड निर्माण किए जाने के मुद्दे उठाए थे. बजट में सरकार इन मुद्दों को पूरा करे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/02-CHANDIL-1_535-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

चांडिल : बजट में पांच सौ बेड के अस्पताल के लिए राशि निर्गत कराना प्राथमिकता : दशरथ गागरई

खरसावां विधानसभा के विधायक दशरथ गागराई ने कहा है कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. उनके बेहतर इलाज के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों के महंगे अस्पतालाें में नहीं जाना पड़े, इसका प्रयास किया जा रहा है. खरसावां में पिछले 12 सालों से निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल को शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता है. ताकि खरसावां ही नहीं पूरे कोल्हान व आसपास के क्षेत्र के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उन्होंने इस संबंध में पटल पर सवाल भी उठाया है. खरसावां के निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल को पूरा करने के लिए इस बजट में राशि आवंटित कराने के लिए वे प्रयासरत हैं. इस अस्पताल का निर्माण आमदा में हो रहा है. इसका निर्माण पूरा होने से कोल्हान प्रमंडल के लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा. खरसावां के आमदा में 2011 में करीब 154 करोड़ की लागत से 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था. पूरे कोल्हान प्रमंडल में 500 बेड का अस्पताल नहीं है. लेकिन दुर्भाग्य कि अस्पताल का निर्माण 12 वर्ष बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है. खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि अस्पताल को शुरू करने के लिए 198.94 करोड़ की लागत आएगी. इस संबंध में सरकार से वार्ता की गई है. सरकार इस बजट में इसके लिए प्रावधान करे. अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने पर सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/02RC_M_11_02032023_1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

जमशेदपुर : शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रत्येक पंचायत में मॉडल विद्यालय खुले : समीर कुमार महंती

बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा बजट बनाए, जिससे शिक्षा, कृषि और चिकित्सा सेवा बेहतर हो. इसके साथ ही रोजगार मूलक योजनाओं पर फोकस हो. इससे राज्य में बेरोजगारी दूर होगी. विधायक समीर कुमार महंती ने कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है. इसलिए सरकार बजट में प्रत्येक पंचायत में मॉडल विद्यालय की स्थापना करने का प्रावधान करे. मॉडल विद्यालय बनने से ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. अन्य विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था हो. कृषि का विकास भी जरूरी है. कृषि समृद्ध होने से किसान स्वावलंबी बनेंगे और मजदूरों को कृषि कार्य में रोजगार भी मिलेगा. इससे राज्य से बाहर मजदूरों का पलायन रुकेगा. सरकार इसके लिए भी बजट में प्रावधान करे. बजट में महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं और किसानों को समय पर बीज और खाद उपलब्ध कराने का भी प्रावधान हो. सिंचाई व्यवस्था अच्छी होगी तो किसानों बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और सूखे की मार किसानों को नहीं झेलनी पड़ेगी. किसानों की फसल की पैदावार अच्छी होगी. सिंचाई की व्यवस्था अच्छी नहीं होने की वजह से किसानों की फसल पानी के अभाव में सूख जाती है और उन्हें नुकसान होता है. उनकी पूंजी भी डूब जाती है. कृषि मजबूत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. किसान और ग्रामीण खुशहाल होंगे और राज्य भी समृद्ध बनेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/MANGAL-KALINDI-MLA_136-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

जमशेदपुर : विकास कार्यों को पूरा करने के लिए विधायक निधि में बढ़ोतरी करे सरकार : मंगल कालिंदी

जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी का कहना है कि सरकार इस बजट में विधायक निधि में बढ़ोतरी करे, ताकि हम अपने क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरुप विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरा कर सकें. सरकार को विशेष तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर फोकस करना चाहिए. सरकार को प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की अपनी योजना को मूर्तरुप देने के लिए इस बजट में घोषणा करनी चाहिए. रोजगार के सृजन को लेकर भी सरकार को अपनी भावी योजनाओं की घोषणा करने के साथ ही नई नियुक्ति के संबंध में बजट में घोषणा करनी चाहिए. विधायक मंगल कालिंदी ने सरकार से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम अंचल में स्थित डिमना लेक में सार्वजनिक शौचालय एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कराने की मांग की है. विधायक के अनुसार इस क्षेत्र में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. डैम में चिह्नित स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय के नहीं होने के कारण पर्यटकों को काफी असुविधा होती है. विशेषकर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पर्यटक उक्त क्षेत्र में रुक कर आनंद लेना चाहते हैं, परंतु उक्त स्थल पर गेस्ट हाउस नहीं होने के कारण पर्यटक रुक नहीं पाते हैं. यदि उक्त क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाए. तो बहुत हद तक क्षेत्र की बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है. विधायक ने जनहित में डिमना डैम में पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट पर शौचालय एवं ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराने के लिए सरकार बजट में प्रावधान करे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/चंपई-सोरेन-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

सरायकेला : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के लिए सिंचाई व्यवस्था हो बेहतर : चंपाई सोरेन

सरायकेला विधानसभा के विधायक सह राज्य के कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व्यवस्था में परिवर्तन होगा. स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. इसे लेकर काम शुरू हो चुका है. इस बजट में राशि का प्रावधान कर इसे और अधिक बेहतर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठानों में 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक कर 28 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी. बजट सत्र के बाद उद्योगपतियों के साथ बैठक कर स्थानीय को 75 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराया या नहीं इसकी समीक्षा की जाएगी. वहीं श्रम नियोजन विभाग की ओर से शिविर लगाकर स्थानीय बेरोजगारों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों से जोड़ा जा रहा है. चंपाई सोरेन ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए भी व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है. नदी के पानी को पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाने का काम चल रहा है. वहीं स्मार्ट स्कूलों में बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में भी काम चल रहा है. स्वास्थ्य को लेकर कई विशेष व्यवस्था की जा रही है. सदर अस्पताल सरायकेला में मरीजों के इलाज की सुविधाएं बेहतर की जा रही है. जन्म लेने वाले बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल में व्यवस्था शुरू कर दी गई है. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में मनीपाल अस्पताल के चिकित्सकों से मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है. इस बजट में इन सुविधाओं को बेहतर करने के लिए राशि आवंटित करने का प्रयास रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/सुखराम-उरांव-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

चक्रधरपुर : युवाओं को रोजगार के लिए अतिरिक्त बजट का प्रयास किया जा रहा है : सुखराम उरांव

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव ने कहा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कई योजनाएं लागू करने का प्रस्ताव सरकार के पास रखा गया है. रोजगार की भी व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने का प्रयास किया जा रहा है. पश्चिमी सिंहभूम का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर है. किसानों की स्थिति को लेकर भी निरंतर बैठक की गई है. किसान द्वारा भी कई विचार रखे गए हैं, जिसे सरकार के पास रखा जा रहा है. किसान के लिए बेहतर सुविधा हो, इसको लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है. सरकार भी कैबिनेट में योजनाएं लाने पर विचार कर रही है. शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. स्कूलों में रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी. इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सरकार अलग से बजट जारी करने की योजना बना रही है. इसकी घोषणा जल्द ही होगी. हमारे विधानसभा में जितनी भी समस्या है, उसे दुरुस्त करने का प्रयास ग्रामीण क्षेत्र से किया जा रहा है. सड़क की चौड़ीकरण करने की योजना है. कई ऐसी सड़कें हैं जो ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच नहीं पा रही हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा. हर छोटे से छोटे गांव की कनेक्टिविटी सड़क से बनी रहे, इसे लेकर प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधा हो इसको लेकर पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/RAMCHANDRA-SINGH_101-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

लातेहार को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए: रामचंद्र सिंह

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा है कि प्रकति को कुदरत ने काफी कुछ दिया है. लातेहार जिले में कई ऐसे पर्यटन क्षेत्र हैं, जिन्हे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. नेतरहाट व बेतला जैसे राष्ट्रीय पर्यटन स्थल यहां पहले से हैं. इसके अलावा कई ऐसे भी स्थल हैं अगर उन्हें विकसित किया जाये तो वह भी राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकते हैं. हमने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से लातेहार को पर्यटन हब बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है और उनसे इस दिशा में इस बजट में प्रावधान करने का आग्रह किया है. इसके अलावा उन्होंने अपने एक क्षेत्र में एक और डिग्री कॉलेज की स्थापना की भी मांग की है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/alok-1-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

चियांकी से दोकरा के बीच कोयल नदी पर जल्द पुल बनाया जाए : आलोक कुमार

विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में चैनपुर प्रखंड के ग्राम चियांकी से दोकरा के बीच कोयल नदी के पुल जल्द बनाया जाय, उन्होंने ने कहा कि ग्रामीणों को वर्षा के दिनों में पुल का अभाव के कारण दूरी कर चैनपुर प्रखंड होते हुए डाल्टेनगंज आना जाना पड़ता है. जिससे शहर कि संपर्क की दूरी अधिक हो जाती है, अगर कोयल नदी पर पुल का निर्माण होगा तो इसी रास्ते से सैकड़ों नहीं लाखों लोगों का रोजगार मिलेगा ,चिकित्सा को लेकर आवागमन की दूरी कम हो जाएगी. इससे लोग को काफी राहत मिलेगी. इस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/SUDIVYA-KUMAR-SONU_687-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

गिरिडीह : हेमंत सरकार संतुलित बजट पेश करेगी : सुदिव्य कुमार सोनू

जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि हेमंत सरकार संतुलित बजट पेश करेगी, बजट का लाभ समाज के सभी तबकों को मिलेगा. विधायक ने बताया कि गिरिडीह की जनता को सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी, रिंग रोड और पीरटांड प्रखंड में सिंचाई परियोजना बनने से काफी लाभ मिलेगा. यूनिवर्सिटी बनने से गिरिडीह के छात्र-छात्राओं को उच्च अध्ययन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. रिंग रोड का निर्माण होने से शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. सिंचाई परियोजना से पीरटांड़ प्रखंड समेत अन्य प्रखंडों के किसान लाभान्वित होंगे. बजट में पथ निर्माण को लेकर भी उम्मीद है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/VINOD-SINGH_684-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />

मजदूरों का पलायन बड़ी समस्या है सरकार इस ओर ध्यान दे : विनोद सिंह

बजट पर बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि इस इलाके में मजदूरों का पलायन बड़ी समस्या है. मजदूर दूसरे राज्यों में रोजी-रोटी की तलाश में पलायन करते हैं. दूसरे राज्यों में मजदूरों को अजनबी बनकर रहना पड़ता है. अनजान जगह में उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए. बगोदर सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है. उद्योगों की स्थापना कर पलायन रोका जा सकता है. सरकार को पलायन रोकने के लिए बजट में प्रावधान करना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp