Search

 
 
 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री जयशंकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : प्रल्हाद जोशी

 
 Hubli :  केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जोशी ने साथ ही कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे. कोयला एवं खान मंत्री जोशी ने कहा, मीडिया में ये खबरें आ रही है. कमोबेश यह तय है कि वे (निर्मला सीतारमण और जयशंकर) लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे.

जोशी ने कहा,  अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे कहां से लड़ेंगे. यह तय नहीं है कि वह कर्नाटक से लड़ेंगे या किसी और राज्य से.यह पूछे जाने पर कि क्या वे बेंगलुरु से लड़ सकते हैं, जोशी ने कहा, जब कुछ भी तय नहीं हुआ है तो मैं इसका उत्तर कैसे दे सकता हूं. केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण और विदेश मंत्री जयशंकर क्रमशः कर्नाटक और गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही