Search

 
 
 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंचीं, थोड़ी देर में अंतरिम बजट करेंगी पेश

 
NewDelhi :    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद संसद पहुंच गयी हैं. सीतारमण के हाथ में पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटा एक डिजिटल टैबलेट था. अब से थोड़ी देर बाद निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी अंतरिम बजट पेश करेंगी. वहीं  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसदीय चुनाव से पहले लगातार छठा बजट पेश करेंगी. इससे पहले वह पिछले तीन वर्षों की तरह अंतरिम बजट 2024-25 को कागज रहित प्रारूप में पेश करेंगी.

वित्त मंत्री के हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट

वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने से पहले अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय के बाहर तस्वीर खिंचवायी थी. इस मौके पर वह नीले रंगी की साड़ी पहने नजर आयीं. बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था. टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था.

मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसदीय चुनाव से पहले लगातार छठा बजट पेश करेंगी.  इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी. मोरारजी देसाई ने दो अंतरिम बजट पेश (एक 1962 में और दूसरा 1967 में) किये थे. देसाई को लगातार छह बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है. उन्होंने कुल 10 केंद्रीय बजट पेश किये थे. सीतारमण अपने चुनाव पूर्व बजट में अप्रैल से शुरू होने वाले नये वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के लिए केंद्र सरकार के आवश्यक व्यय को पूरा करने के वास्ते अग्रिम अनुदान के लिए संसद की मंजूरी मांगेगी. यह अंतरिम बजट होगा और अप्रैल/मई आम चुनाव के बाद चुनी गयी नयी सरकार संभवत: जुलाई में पूर्ण बजट पेश करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही