Search

 
 
 

ब्लाइंड फोल्ड रन फॉर विजन कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नेत्रदान का लिया संकल्प

Ranchi : 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत रविवार को कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब द्वारा 'ब्लाइंड फोल्ड रन फॉर विजन' का आयोजन किया गया. पिछले 23 वर्षों से इस रन का आयोजन किया जा रहा है.
 

Ranchi : 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत रविवार को कश्यप मेमोरियल आई बैंक और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब द्वारा 'ब्लाइंड फोल्ड रन फॉर विजन' का आयोजन किया गया. पिछले 23 वर्षों से इस रन का आयोजन किया जा रहा है.

 

कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने नेत्रदान का संकल्प लिया. इस अवसर पर डॉ. बिमलेश सिंह, डॉ. विभूति कश्यप, फादर प्रभात कैनेडी, पद्मश्री मुकुंद नायक, डॉ. शेखर चौधरी (आईएमए रांची अध्यक्ष) और जेएफसीसीआई के सदस्य उपस्थित थे. 

 

Uploaded Image

कार्यक्रम का समापन कुल 30 नेत्रदाता परिवारों को वित्त मंत्री द्वारा सम्मानित कर किया गया. 

 

इस ब्लाइंड फोल्ड रन फॉर विजन में कुल 10 ग्रुपों ने भाग लिया. रन फॉर विजन में दो लोगों की एक जोड़ी बनाकर दौड़ करवाई गई, जिसमें एक प्रतिभागी की आंखों पर पट्टी बांधी गई थी. प्रत्येक ग्रुप से एक विजेता और एक रनर को सम्मानित किया गया.

 

Uploaded Image

 

जिन परिवारों को कार्यक्र में सम्मानित किया गया, उनमें मुखराज रामपुरिया,सत्य नारायण अग्रवाल, उषा परसमोरिया, नंदलाल राठौर, मीरा बुधिया, गोपाल राम अग्रवाल, गीता देवी, राधेश्याम केजरीवाल, आनंद राम भगत, रीता देवी, प्रेमा धनुका, गीता श्री मलिक, आनंद राम भगत, गीता श्री बजाज, सावित्री देवी ताट्या, उमा मेहता, गौरी देवी, कैलाश प्रसाद चौधरी, कमला देवी, सुदीप कुमार कर्म, बाल मुकुंद गुप्ता, शान्या देवी, लक्ष्मी देवी, जमुना देवी, विमल जैन, योगेंद्र नारायण सिन्हा, इंदु अग्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल और मीरा प्रताप सिंह रायपथ.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही