Search

 
 
 

पलामू: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने MMCH का किया निरीक्षण

 
Medininagar: प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शनिवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचे. वहां मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पाया कि कई चिकित्सक अपने डीयूटी से नदारद हैं. उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई का भी जायजा लिया. अस्पताल में पर्याप्त गंदगी को देखकर मंत्री भड़क उठे. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक के चार्ज में डॉ संजय कुमार को बुलाकर उन्हें अस्पताल में बेहतर साफ सफाई कराने का आदेश दिया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस दौरान कई मरीजों से मिलकर बातचीत की और उन्हें मिल रहे सुविधाओं का जायजा लिया. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य पर खर्च करने के बाद भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि साधारण केस में भी मरीज का इलाज के करने के बजाय रेफर कर देना समाधान नहीं है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि किडनी, हार्ट व अन्य गंभीर बीमारी का इलाज के लिए आप रेफर कर सकते हैं. लेकिन सामान्य बीमारी का इलाज तो किया ही जा सकता है. चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं. उन्होंने कहा कि सूचनाएं मिल रही है कि अस्पताल परिसर में बिचौलिया हावी हैं. इस पर रोक लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि मरीज का शोषण नहीं होना चाहिए. मंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें. मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण करने के पीछे का मकसद समझें और लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करें. लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़े तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने चिकित्सक और कर्मियों को ड्रेस कोड में ड्यूटी में रहने की हिदायत दी है. मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के बाद फिर निरीक्षण किया जायेगा, अगर इसमें सुधार नहीं हुआ, तो विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ संजय कुमार को बुलाकर उन्हें अस्पताल में बेहतर साफ सफाई कराने व मरीज को समय पर इलाज मुहैया करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – डॉ">https://lagatar.in/dr-manmohan-singh-immersed-in-panchtatva-last-rites-performed-with-state-honours-at-nigambodh-ghat/">डॉ

मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ने मुखाग्नि दी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही