Search

 
 
 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सीएम हेमंत को बजट की कॉपी सौंपी

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने सीएम को बजट की प्रति सौंपी.  इस मौके पर राज्य के वित्त सचिव प्रशांत कुमार भी मौजूद थे. बता दें कि इस बजट को `अबुआ बजट` का नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों, गरीबों और राज्य के सभी वर्गों की खुशहाली सुनिश्चित करना है. बजट की तैयारी में कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, आजीविका मिशन, उद्योग और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के सुझावों को शामिल किया गया है.

बजट को लाईव यहां सुनेंः----

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही