Search

 
 
 

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बिहार क्लब पूजा पंडाल का किया भ्रमण

 
Ranchi : वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बुधवार को बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का भ्रमण किया. मौके पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजित सहाय, बिहार क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा, उज्जवल तिवारी ने चुनरी पहना कर एवं माता रानी का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. मौके पर वित्त मंत्री ने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बिहार क्लब पूजा समिति की ओर से वर्षों से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है. डॉ अजित सहाय के नेतृत्व में साल दर साल पूजा समिति थीम बेस पर पंडाल का निर्माण करता रहा है. मौके पर डॉ जयप्रकाश गुप्ता, अमर साहू, बादल सिंह, राणा रंधीर, संजय सिंह, संजय विनोचा, दिलीप गोप, विनोद सिंह, राहुल गौतम, रोहित सिंह, कमलेश यादव, अशोक यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें –कृष्णायण">https://lagatar.in/krishnayana-book-included-in-world-greatest-record/">कृष्णायण

ग्रंथ वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में हुआ शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही